एक्सप्लोरर

झूठी अमीरी दिखा पहले फंसाया बॉयफ्रेंड फिर उसे ठगों को बेच आई ये लड़की- इंटरनेट पर मच रहा बवाल

यह घटना तब शुरू हुई जब युवक की मुलाकात 17 साल की लड़की से एक पूल हॉल में हुई. लड़की हमेशा चमक-धमक वाले कपड़े पहनती थी और नकली ब्रांडेड बैग लेकर आती थी.

सोशल मीडिया और चीनी मीडिया में इन दिनों एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह कहानी है चीन के गुआंगडोंग प्रांत के झानजियांग शहर के एक 19 साल के लड़के की. यह लड़का एक किशोरी लड़की के प्यार में फंस गया. लड़की ने उसे अपने जाल में फंसाकर पड़ोसी देश म्यांमार में धोखेबाज गिरोह के हवाले कर दिया. वहां उसे चार महीने तक कैद में रखा गया और तरह-तरह की यातनाएं दी गईं.

अपने बॉयफ्रेंड को ठगों के हाथों बेच आई लड़की

यह घटना तब शुरू हुई जब युवक की मुलाकात 17 साल की लड़की से एक पूल हॉल में हुई. लड़की हमेशा चमक-धमक वाले कपड़े पहनती थी और नकली ब्रांडेड बैग लेकर आती थी. वह खुद को अमीर और खास दिखाती थी. लड़का उसकी तरफ जल्दी ही खिंच गया. लड़की अक्सर अपने परिवार के दक्षिण एशिया में काम करने की कहानियां सुनाती थी, लेकिन कभी कोई सबूत नहीं देती थी. कुछ ही दिनों में उसने लड़के को पड़ोसी देश जाने और नौकरी करने का लालच दिया. घरवाले मना करते रहे, लेकिन लड़का नहीं माना और इस साल फरवरी में वह लड़की के साथ चोरी-छिपे थाईलैंड चला गया.

इस तरह दिया साजिश को अंजाम

थाईलैंड पहुंचने के बाद जब दोनों म्यांमार बॉर्डर के पास पहुंचे, तो लड़की ने अचानक कहा कि उसे किसी से मिलना है. उसने लड़के को बीच रास्ते छोड़ दिया और खुद चली गई. थोड़ी देर बाद हथियार लिए बदमाश वहां आए और लड़के को पकड़कर ले गए. बदमाशों ने उसका मोबाइल और सारे कागज छीन लिए. लड़के ने अपनी बहन को आखिरी बार एक संदेश भेजा था कि उसे बंदूकधारी लोग उठा ले गए हैं. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. 

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स का ठनक गया माथा

अपहरणकर्ताओं ने उसे एक गुप्त जगह पर कैद कर दिया. वहां उसका सिर मुंडवा दिया गया और रोज 16-20 घंटे कंप्यूटर पर बैठाकर अपने ही देश के लोगों को धोखा देने पर मजबूर किया गया. अगर वह काम पूरा नहीं करता तो उसे लाठियों और लोहे की छड़ों से बुरी तरह पीटा जाता था. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने तरह तरह की रिएक्शन देने शुरू कर दिए. किसी ने कहा कि प्यार धोखा है इससे दूर रहो. एक और यूजर ने लिखा...जो दिखावा करता है असल में उसके पास कुछ नहीं होता, वो सब उधार पर चल रहा होता है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Video: विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
Video: पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया
पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया
आपसी झगड़े में सिरफिरे ने महिला को दिया छत से धक्का, सामने आया वीडियो
आपसी झगड़े में सिरफिरे ने महिला को दिया छत से धक्का, सामने आया वीडियो

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget