एक्सप्लोरर

लगातार गिरने पर भी बच्ची ने नहीं मानी हार, 7वीं कोशिश में मिली सफलता

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वीडियो में स्केट बोर्डिंग करते देखा जा रहा है. बच्ची अपनी 6 प्रयास में फेल होने के बाद 7वें प्रयास में सफल होते दिख रही है.

सोशल मीडिया पर अक्सर मोटिवेशनल वीडियो को वायरल होते देखा जाता है. जीवन में असफल होने पर अपनी हार से सीखने वालों के लिए ऐसे वीडियो बेहद काम के होते हैं. वहीं ऐसे वीडियो दूसरे यूजर्स को मोटिवेट करते देखे जाते हैं. इसी कारण इन दिनों सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल वीडियो की भरमार देखी जा रही है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्ची जिंदगी में आने वाली मुश्किलों से लड़ने की प्रेरणा देते दिखाई दे रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्ची को स्केट बोर्ड गेम खेलते देखा जा रहा है. यह गेम काफी मुश्किलों भरा होता है. जिसमें इन दिनों स्टंट का तड़का लग गया है. फिलहाल वीडियो में एक बच्ची को स्केट बोर्ड पर स्टंट करने की प्रैक्टिस करते देखा जा रहा है, जिसमें वह 6 बार फेल होती दिखाई दे रही है. वहीं लगातार प्रयास जारी रखने के दौरान बच्ची अपनी 7वीं कोशिश में सफल होते दिखाई दे रही है.

वीडियो को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें देखा जा रहा है कि बच्ची लगातार स्केट बोर्ड पर गिरने के बाद भी अपनी कोशिश जारी रखे हुए है. इस दौरान उसे काफी चोट भी लगती है, फिर भी अपनी चोट और दर्द पर काबू पाते हुए बच्ची लगातार अपनी प्रैक्टिस चालू रखती है और अंत में अपनी कोशिश में सफल हो जाती है.

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही बच्ची का यह वीडियो इंसानों को भी लगातार कोशिश करते रहने की प्रेरणा देता है. वहीं वीडियो यह भी बताता है कि अगर अपनी कोशिशों में हमें लगातार असफलता मिल रही है, फिर भी हमें निरंतर अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए, जिससे की अंत में जीत हमारी ही होगी. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. हर कोई बच्ची की सराहना करते दिखाई दे रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, आइडिया फेल होने पर जमीन पर गिरा धड़ाम

बर्फीली पहाड़ी पर ITBP के जवानों ने खेला कबड्डी, वीडियो देख हैरान हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget