एक्सप्लोरर

फ्रूट केक खाने के शौकीन लोग इस वीडियो से रहें दूर, बनाने का ये तरीका देख नहीं पाएंगे आप

Fruit Cake Video: सोशल मीडिया पर केक बनाने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने हाथों से केक का बैटर फेंट रहा है.

Fruit Cake Video: आजकल लोग कुछ भी खाने से पहले उसकी हाईजीन का काफी खयाल रखते हैं. खासतौर पर स्ट्रीट फूड को लेकर ऐसी सावधानी बरती जाती है. हालांकि कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें पैकेट वाले खाने के हाईजीन का राज भी खुल जाता है. हाल ही में कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा गया कि कैसे लोग हाथ और पैरों से चीजों को मिक्स करते हैं और बाद में वही चीज लोग चाव से खा लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें फ्रूट केक के लिए रेसेपी तैयार हो रही है. इस वीडियो को देखने के बाद केक खाने के शौकीन लोगों को झटका भी लग सकता है. 

हाथ से बनाया पूरा बैटर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स केक के लिए बैटर तैयार कर रहा है. इस बैटर को अच्छी तरह से मिलाने के लिए वो किसी मशीन का नहीं बल्कि अपने हाथों का इस्तेमाल कर रहा है. वो अपने हाथों से एक बाल्टी में बैटर को फेंटता है और फिर हाथों पर चिपके बैटर को अच्छी तरह निकालकर उसी बाल्टी में डाल देता है. इसी तरह वो हाथों से ही अंडे भी फोड़ता है और बैटर में डालता है. जिसके बाद केक का बेस तैयार होता है. 

लोगों ने किए मजेदार कमेंट
इस तरह अनहाईजीनिक तरीके से केक बनाने का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं, साथ ही अपने उन दोस्तों को टैग कर रहे हैं जो केक खाने के शौकीन हैं. फिलहाल इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. लोग कह रहे हैं कि ये शख्स इस बैटर में पूरा क्यों नहीं डूब जाता है... एक यूजर ने लिखा कि आज से केक खाना बंद... वहीं कुछ लोगों ने इस पर मजे लेते हुए ये भी कहा कि इस शख्स ने केक के बैटर में एक्स्ट्रा मीठा एड कर दिया है. 

ये पहला मामला नहीं है जब ऐसा कोई वीडियो सामने आया हो, इससे पहले भी गोलगप्पे बनाने, रेवड़ी बनाने और गुड़ बनाने जैसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं. जिनमें देखा गया कि लोग हाथ या पैरों का इस्तेमाल कर इन्हें बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:  थाने के अंदर SUV दौड़ाता हुआ लाया शख्स, जमकर मचाई तोड़फोड़, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget