एक्सप्लोरर

थाने के अंदर SUV दौड़ाता हुआ लाया शख्स, जमकर मचाई तोड़फोड़, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

पुलिस स्टेशन के दरवाजे बंद थे. सभी पुलिस अधिकारी स्क्वाड रूम में रेस्ट कर रहे थे. तभी 34 साल का जॉन हरग्रीव्स एसयूवी लेकर सीधा थाने में घुसा चला आया.

सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त हर किसी को सावधान रहना चाहिए. क्योंकि अगर एक बार कंट्रोल खोया तो गंभीर हादसे का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि तब क्या हो, जब व्यक्ति जानबूझकर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने की कोशिश करे? है न ये चौंकाने वाली बात? दरअसल न्यू जर्सी (New Jersey) से एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स अपनी तेज रफ्तार SUV को भगाता हुआ सीधा पुलिस स्टेशन के अंदर ले आया. 

दरअसल पुलिस स्टेशन के दरवाजे बंद थे. सभी पुलिस अधिकारी स्क्वाड रूम में रेस्ट कर रहे थे. तभी 34 साल का जॉन हरग्रीव्स एसयूवी लेकर सीधा थाने में घुसा चला आया. उसने न सिर्फ पुलिस स्टेशन के दरवाजे तोड़ दिए, बल्कि थाने में मौजूद कई सारी चीजों को भी नुकसान पहुंचाया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स गाड़ी को दौड़ाता हुआ थाने के अंदर लाते देखा जा सकता है. 

पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स जैसे ही गाड़ी लेकर थाने में घुसा, ठीक तभी एक जोरदार आवाज हुई. थाने में रखी तमाम चीजें अस्त-व्यस्त हो गईं और टूट गईं. जिसके बाद शख्स गाड़ी से बाहर निकला और खद-ब-खुद अपने हाथ ऊपर कर लिए. एक्सीडेंट की आवाज सुनते ही दो पुलिस अधिकारी रूम से बाहर निकले और हाथ के हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया. शख्स ने भी गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया. 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यह घटना 20 सितंबर की है, जो पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस अपराध के लिए शख्स को 30 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा मुकर्रर हो सकती है. कहा यह भी गया है कि इसपर उत्पीड़न, चोरी, आपराधिक गतिविधि, गंभीर हमला और गैरकानूनी कामों के लिए अपने पास हथियार रखने सहित कई आरोप लगे हैं.

ये भी पढ़ें: पतले-दुबले लड़के पर अचानक आकर गिरा भारी-भरकम शख्स, खराब हुई हालत, देखें VIDEO

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget