एक्सप्लोरर

Free Smartphone Yojana 2021: चुनावी मौसम में स्टूडेंट्स के लिए फ्री स्मार्टफोन की ‘बारिश’, यूपी और पंजाब सरकार इसी महीने बांटेगी

Free SmartPhone Yojana 2021: UP और Punjab सरकार चुनाव से पहले छात्रों को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने जा रही है. कांग्रेस भी इसकी घोषणा कर चुकी है. जनते हैं कैसे मिलेगा छात्रों को फायदा.

Free SmartPhone Yojana 2021: उत्तर प्रदेश (UP) और पंजाब (Punjab) में चुनावी मौसम आने वाला है. अगले साल दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनावी मौसम में दोनों ही राज्यों के स्टूडेंट्स पर स्मार्टफोन और टैबलेट योजनाओं की बारिश हो रही है. यूथ वोटरों को लुभाने के लिए जहां मौजूदा सरकार फ्री में स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने जा रही है, वहीं विपक्षी पार्टियां भी अपने मैनिफेस्टो में छात्रों को फ्री में स्मार्टफोन देने की बात कह रही है. आइए देखते हैं दोनों राज्यों में कौन-कौन सी योजनाएं अभी हैं और कौनसी योजना सरकार बदलने पर आ सकती है. स्टूडेंट्स कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं.

यूपी सरकार इसी महीने बांटेगी स्मार्टफोन और लैपटॉप

यूपी सरकार इस महीने के अगले हफ्ते से स्टूडेंट्स को फ्री में स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने लगेगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन को DG Shakti पोर्टल बनाया गया है. इसी पोर्टल के माध्यम से स्टूडेंट्स को टैबलेट, स्मार्टफोन और कॉन्टेंट का डिस्ट्रिब्यूशन किया जाएगा. स्टूडेंट्स को इस पोर्टल के अलावा कहीं भी रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है. रजिस्ट्रेशन से लेकर डिलिवरी तक का पूरा सिस्टम फ्री है. रजिस्ट्रेशन के बाद स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन और टैबलेट की पूरी जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर मिलती रहेगी. फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट मेडिकल, टेक्निकल, नर्सिंग और स्किल डिवेलपमेंट प्रोग्राम के लिए एनरोल करने वाले स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे. 29 नवंबर तक करीब 27 लाख स्टूडेंट्स का डेटा अपलोड हो चुका है. पहले फेज में 2.5 लाख टैबलेट और 5 लाख स्मार्टफोन दिए जाने हैं.

पंजाब सरकार भी स्टूडेंट्स को लुभाने को तैयार

वहीं पंजाब में मौजूदा कांग्रेस सरकार भी स्टूडेंट्स के लिए फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा कर चुकी है. Punjab Free SmartPhone Yojana 2021 के तहत छात्रों को स्मार्टफोन के साथ ही 12 जीबी मोबाइल डेटा और 600 मिनट का टॉकटाइम भी मिलेगा. पहले चरण में केवल सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे. सभी छात्रों को एक स्व-प्रमाणन फॉर्म जमा करना होगा. जिसमें यह बताना होगा कि युवा लाभार्थी के पास पहले से स्मार्टफोन नहीं है.

यूपी में कांग्रेस आई तो भी मिलेगा फायदा

वहीं चुनाव को लेकर कांग्रेस भी कमर कस चुकी है. स्टूडेंट्स को लुभाने के लिए उसने सत्ता में आने पर फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा कर दी है. ऐसे में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो भी स्टूडेंट्स को कुल मिलाकर फायदा ही होगा. चाहे बीजेपी रहे या कांग्रेस आए, स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन जरूर मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें

DG Shakti Portal: यूपी के स्टूडेंट्स को इस पोर्टल के माध्यम से मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट, ऐसे मिलेगा रजिस्ट्रेशन के बाद अपडेट

Twitter Followers: ट्विटर पर अचानक लोगों के घट रहे हैं फॉलोअर्स, इसके पीछे ये हो सकती है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget