एक्सप्लोरर

आठ सालों से छाती में घुसा था चाकू! निप्पल से मवाद निकलने पर हुआ खुलासा, हैरान रह गए डॉक्टर्स

असली राज तब खुला जब उसके दाहिने निप्पल से लगातार सफेद मवाद निकलने लगा. पहले तो डॉक्टरों को भी समझ नहीं आया कि ये मवाद क्यों निकल रहा है. लेकिन जब एक्स-रे किया गया तो तस्वीर सामने आई.

दुनिया में अजीबोगरीब मेडिकल केस की कमी नहीं है. लेकिन जो मामला तंजानिया से सामने आया है, उसने डॉक्टरों तक को हैरान कर दिया. सोचो एक शख्स आठ साल तक अपने सीने में चाकू का ब्लेड लिए घूमता रहा और उसे पता ही नहीं चला. वो शख्स आम लोगों की तरह जिंदगी जीता रहा, काम करता रहा, खाता-पीता रहा, लेकिन उसके सीने में एक खतरनाक हथियार गड़ा हुआ था. असली राज तब खुला जब उसके दाहिने निप्पल से लगातार सफेद मवाद निकलने लगा. पहले तो डॉक्टरों को भी समझ नहीं आया कि ये मवाद क्यों निकल रहा है. लेकिन जब एक्स-रे किया गया तो तस्वीर सामने आई और देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं.

आठ साल तक शख्स के शरीर में रहा चाकू

यह मामला तंजानिया के मुहिमबिली नेशनल हॉस्पिटल का है. यहां 44 साल का एक शख्स अपने दाहिने निप्पल से मवाद निकलने की शिकायत लेकर पहुंचा. हैरानी की बात ये थी कि उसे कोई बुखार नहीं था, न सांस लेने में दिक्कत थी और न ही सीने में कोई खास दर्द. डॉक्टरों ने जब उससे उसकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री पूछी तो उसने बताया कि आठ साल पहले उसका एक झगड़ा हुआ था जिसमें उसके चेहरे, पीठ, छाती और पेट पर कई जगह चाकू के वार किए गए थे. उस वक्त उसके जख्मों को सिल दिया गया था और वो पूरी तरह ठीक हो गया था. इसके बाद उसने अपनी जिंदगी सामान्य तरीके से जीना शुरू कर दिया.

एक्स-रे किया तो उड़े डॉक्टर्स के होश

लेकिन इस बार जब उसकी जांच हुई तो असली कारण सामने आया. डॉक्टरों ने एक्स-रे किया और देखा कि उसके सीने में एक धातु की वस्तु फंसी हुई है. दरअसल वो चाकू का ब्लेड था जो आठ साल पहले झगड़े के दौरान उसके दाहिने कंधे के पास सीने में घुस गया था. सबसे बड़ी हैरानी ये रही कि वो ब्लेड इतने सालों तक किसी बड़े अंग को नुकसान पहुंचाए बिना वहीं पड़ा रहा. ना उसे दिल को छुआ, ना फेफड़े को और ना ही किसी नाड़ी को. इस वजह से शख्स को कभी दर्द या तकलीफ महसूस नहीं हुई और किसी ने दोबारा जांच की जरूरत भी नहीं समझी.

सर्जरी कर निकाला चाकू

समस्या तब बढ़ी जब उस ब्लेड के आसपास धीरे-धीरे मवाद और मृत ऊतक जमा होने लगे. इसी वजह से निप्पल से मवाद निकलना शुरू हुआ. जब डॉक्टरों ने सच जाना तो उन्होंने तुरंत सर्जरी करने का फैसला किया. ऑपरेशन के दौरान बड़ी सावधानी से उस ब्लेड को बाहर निकाला गया. साथ ही आसपास के मृत ऊतक और जमा मवाद को भी साफ किया गया. इसके बाद मरीज को 24 घंटे के लिए आईसीयू में रखा गया और फिर 10 दिनों तक सामान्य वार्ड में निगरानी की गई. अच्छी बात ये रही कि मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और फॉलो-अप में भी कोई समस्या सामने नहीं आई.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल...देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

चौंक गए यूजर्स

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह मामला वायरल हुआ तो इसे लाखों लोगों ने देखा और पढ़ा. यूजर्स ने इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दिए जो कि अब वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई गजब किस्मत लेकर पैदा हुआ है. एक और यूजर ने लिखा...जिसे खुदा बचाना चाहे तो उसे कौन मार सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...डॉक्टर समझदार थे जिन्होंने शख्स को प्यार से इलाज करते हुए बचा लिया. हैरानी की बात तो ये है कि वैज्ञानिक पत्रिका नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित इस केस स्टडी को दुनिया भर में पढ़ा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'गाड़ी रोक दो भैया' पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पर्पल साड़ी पहन हसीना ने लगाए ठुमके, मूव्स और एक्सप्रेशंस से इंटरनेट पर लगी आग- वीडियो वायरल
पर्पल साड़ी पहन हसीना ने लगाए ठुमके, मूव्स और एक्सप्रेशंस से इंटरनेट पर लगी आग- वीडियो वायरल
Cat Viral Video: दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर आएगी हंसी
दूध पीने के चक्कर में बिल्लो ने लोटे में फंसा लिया मुंह, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर आएगी हंसी
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget