एक्सप्लोरर

दिल जीत लेगा ये वीडियो, वेल्डिंग करने वाले पिता ने जुगाड़ से बेटे के लिए बनाई बैटरी वाली साइकिल

वीडियो में बताया गया है कि इस बच्चे के पिता एक वेल्डिंग वर्कर हैं जिन्होंने अपने बच्चे के लिए साइकिल पर बैटरी लगाकर ऐसा जुगाड़ किया है जिससे उसे पैडल मारने की मेहनत न करनी पड़े.

Trending Video: मां की ममता की बात तो हर कोई करता है, लेकिन पिता के संघर्ष से कम ही लोग वाकिफ होते हैं. मां नस्ल की परवरिश करती है तो पिता परिवार के पोषण के लिए जीवन भर संघर्ष करता है. यह संघर्ष पिता इसलिए करता है ताकि उसकी औलाद को संघर्ष न करना पड़े. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपको पिता की मोहब्बत से रूबरू करवाएगा, जहां वेल्डिंग का काम करने वाले एक शख्स ने अपने बेटे के लिए बैटरी वाली साइकिल बना डाली जिससे उसे मेहनत न करनी पड़े.

मजदूर पिता ने बेटे के लिए लगाया गजब का जुगाड़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्चा इलेक्ट्रिक साइकिल से स्कूल जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस बच्चे को एक शख्स जब रोककर पूछता है कि यह साइकिल किसने बनाई तो वह कहता है कि यह मेरे पापा का जुगाड़ है. वीडियो में बताया गया है कि इस बच्चे के पिता एक वेल्डिंग वर्कर हैं जिन्होंने अपने बच्चे के लिए साइकिल पर बैटरी लगाकर ऐसा जुगाड़ किया है जिससे उसे पैडल मारने की मेहनत न करनी पड़े. वीडियो छत्तीसगढ़ के बालोद का बताया जा रहा है. यहां पर स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चे के लिए वेल्डिंग करने वाले मजदूर पिता ने बैटरी वाली साइकिल बनाई है.

यह भी पढ़ें: Video: ट्रेनिंग के दौरान 'आहा टमाटर बड़े मजेदार' गाने लगीं नर्सरी की टीचर, यूजर्स बोले- ये क्या तमाशा है

एक चार्ज में 80 किमी चलती है ये साइकिल

वीडियो में जब शख्स बच्चे से पूछता है कि इस साइकिल में क्या क्या फीचर्स हैं, तो बच्चा कहता है कि साइकिल में हॉर्न, हेडलाइट और इंडिकेटर की सुविधा है. इसके साथ ही साइकिल के पाइप पर लगी बड़ी से बैटरी फुल चार्ज में साइकिल को 80 किमी तक की रेंज देती है. मजदूर पिता के इस जुगाड़ की हर तरफ सराहना हो रही है. बच्चा इसी साइकिल से रोज स्कूल जाता है.

यह भी पढ़ें: इंटरव्यू में केवल एक शब्द और ऑफर हो गई डबल सैलरी, जानिए ऐसा क्या कह गई महिला

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

वीडियो को @Ravimiri1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पिता का प्यार दिखता नहीं, छलकता है. एक और यूजर ने लिखा...पिता ही सबसे बड़ा योद्धा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पिता के प्यार के आगे सब कुछ फीका है.

यह भी पढ़ें: तूफान की रफ्तार से उड़ती हुई आई मौत, दूर से गिरती हुई बिल्डिंग का वीडियो बना रहे शख्स की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video : सड़क पर बिखर गई गरीब की सब्जियां... मदद के लिए दौड़े लोग, वायरल हुआ वीडियो
सड़क पर बिखर गई गरीब की सब्जियां... मदद के लिए दौड़े लोग, वायरल हुआ वीडियो
Arijit Singh Viral Video: सड़क किनारे टमाटर खरीदते दिखे सिंगर अरिजीत सिंह, सादगी को यूजर्स ने किया सलाम; देखें वीडियो
सड़क किनारे टमाटर खरीदते दिखे सिंगर अरिजीत सिंह, सादगी को यूजर्स ने किया सलाम; देखें वीडियो
Singapore Viral Video: रात 1 बजे सुनसान सड़क पर भी नहीं तोड़ी रेड लाइट, सिंगापुर में ट्रैफिक अवेयरनेस का वीडियो वायरल
रात 1 बजे सुनसान सड़क पर भी नहीं तोड़ी रेड लाइट, सिंगापुर में ट्रैफिक अवेयरनेस का वीडियो वायरल
Itarsi Train Accident Viral Video: चलती ट्रेन में चढ़ते समय बिगड़ा बैलेंस, पटरियों के नीचे आए मां-बेटे; खौफनाक वीडियो वायरल
चलती ट्रेन में चढ़ते समय बिगड़ा बैलेंस, पटरियों के नीचे आए मां-बेटे; खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
Embed widget