एक्सप्लोरर

Earth Day 2021: पृथ्वी की रक्षा करने वालों को रतन टाटा का पैगाम, जानिए क्या कहा है

अर्थ डे के मौके पर रतन टाटा ने उन सब लोगों को धन्यवाद दिया है जो पृथ्वी की देखरेख में हमेशा लगे रहते हैं. उनकी पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने पृथ्वी दिवस के मौके पर स्वयंसेवकों और कई संगठनों से जुड़े लोगों की सराहना की है. 83 साल के रतन टाटा ने उन सब लोगों को धन्यवाद दिया जो पृथ्वी की रक्षा के लिए लड़ते हैं और इसको और बेहतर बनाने के लिए नए नए आइडिया अपनाते रहते हैं. रतन टाटा ने इंटरनेट के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाई है. उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. रतन टाटा ने अपनी पोस्ट में कहा कि 'इस साल पृथ्वी दिवस पर वो युवा स्वयंसेवकों की कड़ी मेहनत को साझा करके उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने हमारी पृथ्वी की दृढ़ विश्वास के साथ रक्षा की है, उसे संरक्षित किया और उसके लिए लड़ाई लड़ी है'. रतन टाटा के इस संदेश की सराहना सब यूजर्स कर रहे हैं और उनकी बातों से प्रभावित भी हो रहे हैं.

वायरल हुई पोस्ट

रतन टाटा ने अर्थ डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जो पृथ्वी की देखरेख में लगे रहते हैं साथ ही अन्य लोगों से उनकी मदद करने का आग्रह किया. उनकी पोस्ट को अब तक 1.2 लाख से ज्यादा 'लाइक' और कमेंट मिल चुके हैं. वहीं अर्थ डे की थीम का मतलब पृथ्वी को बचाना है, जिससे ईको सिस्टम सही से चलता रहे.

पर्यावरण से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिली सराहना

जानकारी के मुताबिक अपनी पोस्ट के जरिए रतन टाटा ने हसीरू डाला इनोवेशन- वो संगठन जिसने कूड़ा बीनने वालों को छोटे उद्यमियों में बदलने के लिए एक मॉडल विकसित किया, न्यू लीफ डायनामिक टेक्नोलॉजी- जो बायोमास की जानकारी देता है और हिमालयन रॉकेट स्टोव- जो एक हीटिंग सिस्टम है की सराहना की है. वहीं इस सूची में ऐसे कार्यकर्ता और स्वयंसेवक भी शामिल हैं जो पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः

UP में Corona का तांडव, Night Curfew के दौरान कैसे रहे हालात ? | Ganga Savera

ऑक्सीजन की कमी पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार, कहा- हम लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget