एक्सप्लोरर

भारत में बढ़े दाम...तो मां ने दुबई से मंगाए 10 किलो टमाटर, बेटी ने सूटकेस में पैक करके भेजा

इन दिनों ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक यूजर ने बताया कि मां ने दुबई में रहने वाली बेटी से 10 किलोग्राम टमाटर मंगाया है.

देश में टमाटर के दामों में हुई वृद्धि के बाद से कई अजीबोगरीब किस्से सुने को मिले हैं. कभी कोई टमाटर की रखवाली के लिए बाउंसर रखता नजर आता है तो कभी सब्जी में टमाटर डालने की वजह से पति से नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर मायके चली जाती है. कुछ इलाकों से टमाटरों की लूटपाट के भी मामले सामने आए हैं. टमाटर के दामों में हुई बढ़ोतरी से मचे कोलाहल के बाद सरकार ने इसकी कीमत घटाकर प्रति किलो 80 रुपये कर दी है. हालांकि अब भी लोग और ज्यादा सस्ते टमाटरों की तलाश में जुटे हुए हैं.

इन दिनों ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक यूजर ने बताया कि मां ने दुबई में रहने वाली बेटी से 10 किलोग्राम टमाटर मंगाया है. दरअसल बेटी अपने बच्चों के साथ समर वेकेशन पर भारत आ रही है. भारत आने से पहले बेटी ने मां से पूछा कि उन्हें दुबई से कुछ चाहिए तो नहीं. इसके जवाब में मां ने कहा कि 10 किलोग्राम टमाटर भेज देना. बेटी ने भी मां की बात मान ली और 10 किग्रा टमाटर पैक करके भारत भेज दिया. इस बात की जानकारी ट्विटर पर दूसरी बेटी ने दी.

दुबई से मंगाए 10 किलो टमाटर

उसने ट्विटर पर लिखा, 'मेरी बहन अपने बच्चों के समर वेकेशन के लिए दुबई से भारत आ रही है. उसने मां से पूछा कि क्या उसे दुबई से कुछ चाहिए. इसके जवाब में मेरी मां ने कहा कि 10 किलो टमाटर ले आना. अब उसने (बहन ने) 10 किलो टमाटर सूटकेस में पैक करके भेज दिए हैं.' यूजर ने यह भी खुलासा किया कि उसकी बहन ने टमाटरों को पर्लपेट स्टोरेज जार में अच्छे से पैक करके सूटकेस में रखा था. उसने कहा कि हम ज्यादा मात्रा में टमाटरों का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए मैं अचार और चटनी जैसा कुछ बनाऊंगी.

यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

इस ट्विटर पोस्ट को पढ़ने के बाद यूजर्स भी अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'महंगाई के इस समय में सर्वश्रेष्ठ बेटी का अवॉर्ड शायद उसी दिशा में जा रहा है.' जबकि दूसरे ने कहा, 'बेटी अपनी मां को दुबई क्यों नहीं ले जाती और भारत में टमाटर के दाम कम होने तक वहीं क्यों नहीं रखती.' 

ये भी पढ़ें: अपने बच्चे को बचाने के लिए एक साथ 7 शेर-शेरनियों से भिड़ गई भैंस, जिसने देखा उसने शेयर किया ये Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget