एक्सप्लोरर

हद है! ड्राइवर ने उफनती नदी में उतार दी लोगों से भरी गाड़ी, भुगतना पड़ा बुरा अंजाम- Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी तेज रफ्तार से बह रही है. उफनती नदी का विकराल रूप देखने के बावजूद कुछ लापरवाह लोगों ने अपनी जिंदगी को मौत की मुंह में ढकेलने की कोशिश की है.

Flood Incident Viral Video: मानसूनी बारिश के चलते बीते दिनों देश के कई इलाकों में जलभराव और जलजमाव की विकट स्थिति पैदा हो गई थी. दिल्ली सहित कई राज्यों का बुरा हाल हो गया था. अभी तो हालात काफी हद तक सुधर गए हैं. हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के मौसम में कई नदियां उफान पर होती हैं. नदियों का बहाव विकराल रूप ले लेता है. लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी जाती है, लेकिन फिर भी कुछ लापरवाह लोग अपनी जिंदगी को खतरे में डालने का प्रयास करते हैं. 

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें नदी के तेज बहाव को हल्के में लेना कितना भारी पड़ गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी तेज रफ्तार से बह रही है. उसका जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी सड़क तक पहुंच गया है और तेज रफ्तार में बह रहा है. उफनती नदी का विकराल रूप देखने के बावजूद कुछ लापरवाह लोगों ने अपनी जिंदगी को मौत की मुंह में ढकेलने की कोशिश की है. 

ओवरलोडेड जीप नदी में गिरी

दरअसल कुछ लोग एक जीप में सवार होकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे. जीप इतनी भरी हुई थी कि कुछ लोग उसके ऊपर भी बैठ गए थे. जीप के ऊपर 7-8 लोग बैठे थे, तो सोचिए अंदर कितने लोग बैठे होंगे. ड्राइवर ने नदी का तेज बहाव देखने के बावजूद जीप को सड़क पर उतार दिया और चलाने लगा. जीप कुछ दूर चली, फिर उसका अगला हिस्सा पानी के बहाव की वजह से नदी की ओर मुंड गया. इसके बाद ड्राइवर ने कई बार गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी अपना कंट्रोल खो चुकी थी. लिहाजा जीप तैरती हुई तमाम लोगों के साथ नदी में जा गिरी. 

लापरवाही का भयावह परिणाम

अब इस घटना में लोगों के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि हर कोई इसे एक बड़ी लापरवाही बता रहा है. बता दें कि बीते दिनों उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का हाल तो और ज्यादा बुरा हो गया. कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें भी आईं. कई नदियों का विकराल और भयावह रूप देखने को मिला. कई मकान ढहकर गिर गए. इन सभी घटनाओं में कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है. 

ये भी पढ़ें: भारत में बढ़े दाम...तो मां ने दुबई से मंगाए 10 किलो टमाटर, बेटी ने सूटकेस में पैक करके भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget