Watch: घुड़सवारी करते कुत्ते को देख छूटी यूजर्स की हंसी, आप भी देखिए
Viral Video: घोड़े पर सवार कुत्ते (Dog riding horse) ने इंटरनेट के होश उड़ा दिए हैं. यूजर्स ने वीडियो की तुलना बॉलीवुड फिल्म वेलकम (Welcome) के "मजनू भाई की पेंटिंग" से की है.

Trending: सोशल मीडिया पर जानवरों (Animals) के अनेक वीडियो ऐसे देखने को मिल जायेंगे, जिनको देखकर अपनी हंसी रोक पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाता है. इनमें कुत्ते का वीडियो विशेष रूप से सबसे अधिक पसंद किया जाता है और देखा जाता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो (Funny Video) इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जो घोड़े पर सवार कुत्ते का है.
ट्विटर पर शेयर की गई एक छोटी क्लिप में एक कुत्ते को बिना डरे, मजे से एक घोड़े की पीठ पर सवार होते हुए दिखाया गया है. घोड़े भी कुत्ते को बैठकर पूरे शहर में सरपट दौड़ते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं घोड़े को ट्रैफिक लाइट पर रुकते हुए भी देखा जा सकता है.
वीडियो देखें:
Paw patrol..🐕🐾🏇😅 pic.twitter.com/SaeOh8Y8UQ
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) July 16, 2022
घोड़े और कुत्ते का ये वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान भी ला रहा है. वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि कुत्ता अपने दम पर घोड़े की सवारी (Horse riding) कर रहा है. इस क्लिप को @Yoda4ever नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो को करीब 4 लाख व्यूज और 20.7 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो की तुलना इंटरनेट यूजर्स ने बॉलीवुड फिल्म वेलकम (Welcome) के "मजनू भाई की पेंटिंग" से की है.
ये भी पढ़ें:
Funny Video: बिल्ली ने की कछुए की सवारी, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
Funny Video: ये 7 बिल्लियां हैं एक दूसरे की कॉपीकैट, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी


















