एक्सप्लोरर

DJ के तेज Bass से हिली दुकान! धड़ाम-धड़ाम गिरने लगे सामान, VIDEO वायरल

सड़क पर बज रहे DJ की तेज बेस से मेडिकल शॉप में दवाइयों की बोतलें गिरने लगीं, दुकानदार की बेबसी दिखाता वीडियो वायरल, यूजर्स ने जताया गुस्सा.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि तेज म्यूजिक का शोर किसी की रोजी रोटी पर भी कितना भारी पड़ सकता है. वीडियो में एक मेडिकल शॉप के अंदर का नजारा है, जहां बाहर बज रहे DJ की तेज बेस से दुकान के अंदर रखा सामान जोर से गिरने लगता है. यह वीडियो एक्स यूजर @gharkekalesh ने शेयर किया, जिसे अब तक 5 लाख 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

धड़ाम धड़ाम गिरने लगीं दवाइयां

वीडियो में एक दुकानदार अपनी मेडिकल शॉप में चुपचाप कुर्सी पर बैठा है. बाहर सड़क पर डीजे की तेज बेस बज रही है, और उसी बेस की वजह से शेल्फ पर रखी दवाइयां और बोतलें धड़ाम धड़ाम हिलकर नीचे गिरने लगती हैं. फर्श पर पहले से भी काफी सामान बिखरा पड़ा है, जिससे साफ लगता है कि यह पहली बार नहीं हो रहा. विडिओ में दिखता है कि दुकानदार ने शेल्फ पर एक्स्ट्रा लकड़ी भी लगा रखी है, ताकि कांच की बोतलें गिरकर टूटें नहीं.

यह भी पढ़ें: पैसों से भरा पर्स सड़क पर ही भूली भारतीय महिला, पुलिस का जवाब सुन हुई हैरान

चेहरे पर साफ झलक रही थी बेबसी

वीडियो में सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाली बात है दुकानदार का चेहरा. वह न कुछ बोल रहा है न कुछ कर पा रहा है, बस चुपचाप बैठा सामान गिरता देख रहा है. उसकी शांति के पीछे छुपी बेबसी साफ नजर आती है. वह समझ रहा है कि नुकसान हो रहा है, लेकिन कुछ कह नहीं पा रहा, शायद इसलिए क्योंकि वह जानता है कि बोलने का नतीजा क्या हो सकता है. वीडियो में यह भी दिखता है कि बाहर सड़क पर कुछ लोग इसी तेज डीजे  पर नाचते हैं और हंसते नजर आते हैं, जबकि उसी वक्त अंदर एक शख्स अपना नुकसान चुपचाप झेल रहा होता है. एक तरफ जश्न का शोर तो दूसरी तरफ एक दुकानदार की खामोश तकलीफ, यही कंट्रास्ट वीडियो को इतना असरदार बना देता है.

यूजर्स ने जमकर जताया गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एक यूजर ने लिखा कि "वीडियो बना रहे लोगों को दुकानदार पर तरस तक नहीं आ रहा, वह बस तमाशा देख रहे हैं". एक और यूजर ने लिखा कि "उसकी शांति ही बता रही है कि यह उसके लिए नई बात नहीं". कुछ यूजर्स ने डर भी जताया, एक ने लिखा कि "अगर वह कुछ बोल दे तो लोग उसकी दुकान तक लूट सकते हैं". वहीं कई यूजर्स ने तेज डीजे को साउंड खौफनाक बताते हुए इस पर डेसिबल लिमिट या बैन लगाने की मांग की. एक यूजर ने आने वाले प्रोग्राम को लेकर चिंता जताई कि त्योहारों में यह दिक्कत और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'

About the author बाबर हुसैन

मैं बाबर हुसैन पत्रकारिता और जनसंचार का छात्र हूं. मुझे वर्ल्ड अफेयर्स और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में खास रुचि है. मुझे लिखना और किताबें पढ़ना पसंद है. खासकर द आर्ट ऑफ वॉर, द रिपब्लिक, यूटोपिया, द प्रिंस और अर्थशास्त्र जैसी किताबें. एबीपी न्यूज में इंटर्नशिप के दौरान मैं समाचार लेख के साथ-साथ लाइफस्टाइल और अन्य  टापिक्स पर भी काम सीख रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget