एक्सप्लोरर

नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टेलर की दुकान में सिलाई मशीन के पास बैठे नाइजीरियाई युवा बेहद मस्ती के मूड में हैं.

सोशल मीडिया पर देसी गानों का क्रेज दुनियाभर में सिर चढ़कर बोल रहा है. इस बार अफ्रीका के देश नाइजीरिया से एक बेहद मजेदार और दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुछ नाइजीरियाई लड़के शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का टाइटल ट्रैक गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने भारतीय इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

टेलर की दुकान बनी 'म्यूजिक स्टूडियो', लड़कों ने जमाई महफिल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टेलर की दुकान में सिलाई मशीन के पास बैठे नाइजीरियाई युवा बेहद मस्ती के मूड में हैं. सिलाई का काम करने के साथ-साथ वे पूरी शिद्दत और सुर-ताल मिलाकर बॉलीवुड के आइकॉनिक सॉन्ग "तुम पास आए, यूं मुस्कुराए... कुछ कुछ होता है" की पंक्तियां गुनगुना रहे हैं. भले ही उनकी हिंदी थोड़ी अटपटी हो, लेकिन उनका एक्सेंट और गाने का तरीका इतना मजेदार है कि देखने वाला मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by $ (@notreal_.9)

'इनको ये सब सीखा कौन रहा है?' मीम बना वीडियो

वीडियो पर स्क्रीन के बीच में लिखा हुआ टेक्स्ट 'Inko ye sab sikha kon raha hai' लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींच रहा है. लड़कों के चेहरे के एक्सप्रेशन्स और उनके गाने के भाव इतने सटीक हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे वे बचपन से ही हिंदी फिल्में देखते आ रहे हों. भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड के इस ग्लोबल क्रेज को देखकर हर कोई हैरान भी है और खुश भी.

यह भी पढ़ें -  हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स

सोशल मीडिया पर मिले मजेदार रिएक्शंस

वीडियो के वायरल होते ही भारतीय यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बरसात कर दी है. एक यूजर ने लिखा, "लगता है नाइजीरिया में भी 90s के बॉलीवुड गानों का अलग ही खुमार चल रहा है." वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, "शाहरुख भाई का क्रेज सिर्फ भारत में नहीं, पूरी दुनिया में फैला हुआ है, ये टेलर भाई तो फुल फॉर्म में हैं." कई यूजर्स ने तो इन्हें सीधे बॉलीवुड में एंट्री देने की मांग तक कर डाली है.

यह भी पढ़ें -  जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget