एक्सप्लोरर

डर सबको लगता है, गला सबका...Delhi Police के DCP ने लॉरेंस बिश्नोई को कहा 'साहब', भड़क गए यूजर्स; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें DCP अभिषेक धनिया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साहब कहते दिखे. इस बयान पर यूजर्स भड़क गए और पुलिस पर सवाल उठाने लगे.

सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ईस्ट दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धनिया कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साहब कहकर संबोधित करते दिखे. जैसे ही यह वीडियो सामने आया लोगों ने दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए और यूजर्स ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला बयान 

मामला 25 लाख रुपये की उगाही से जुड़ा है. ज्वेलरी शोरूम से रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी इसी दौरान डीसीपी ने कहा "देखिए इस चीज को मैं अभी सर्टिफाई नहीं कर सकता लेकिन मैं ये बता सकता हूं कि इसमें जो मैसेज था, वो कॉल था उसमें लॉरेंस बिश्नोई साहब का नाम लिया गया था." बस फिर क्या था लॉरेंस बिश्नोई साहब वाले इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

सोशल मीडिया पर गुस्से का माहौल 

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.  एक यूजर ने लिखा पुलिस भी शायद बिश्नोई के खौफ में है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि गैंगस्टर को साहब कहोगे तो आम जनता का भरोसा पुलिस पर कैसे रहेगा. इसके अलावा एक यूजर ल‍िखता है क‍ि जुबान स्‍ल‍िप हो जाती है इतना सीरि‍यस नहीं है.

लॉरेंस बिश्नोई जेल से चला रहा गैंग 

लॉरेंस बिश्नोई 2014 से जेल में बंद है, लेकिन फिर भी उसकी गैंग पंजाब से मुंबई तक एक्टिव है. उसका नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या, अभिनेता सलमान खान को धमकी और हाल ही में एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में सामने आ चुका है. एनआईए की चार्जशीट के अनुसार बिश्नोई का नेटवर्क दाऊद इब्राहिम की तरह फैला हुआ है और उसके पास देश-विदेश में करीब 700 शूटर एक्टिव है. 

पुलिस की छवि पर सवाल 

डीसीपी का यह बयान महज जुबानी चूक थी या गैंगस्टर का खौफ, इस पर बहस छ‍िड़ गई है. आम लोग कह रहे हैं कि जब दिल्ली पुलिस अधिकारी खुलेआम गैंगस्टर को साहब कहेगा तो फिर आम जनता का क्या होगा. हालांक‍ि इस वीड‍ियों को पुलि‍स ने अनजाने में हुआ एक वाक्या बताया है.

ये भी पढ़ें-Video: कार की टक्कर से नदी में गिरा बाइकर, मौके पर मौत, सामने आया भयंकर एक्सीडेंट का वीडियो

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
Video: 1-2 करोड़ का फ्लैट भी नहीं सह पाया पानी की मार, छत से अचानक बहा झरना देख माथा पीट लेंगे आप
1-2 करोड़ का फ्लैट भी नहीं सह पाया पानी की मार, छत से अचानक बहा झरना देख माथा पीट लेंगे आप
Video: कैब को बनाया OYO तो भड़का ड्राइवर, कपल को ऑन कैमरा लगाई फटकार- वीडियो वायरल
कैब को बनाया OYO तो भड़का ड्राइवर, कपल को ऑन कैमरा लगाई फटकार- वीडियो वायरल
'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी- वीडियो वायरल
'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget