एक्सप्लोरर

कपल ने 'पागल' बोला, तो आगबबूला हो गई महिला, भरी मेट्रो में मचा दिया भयंकर बवाल, देखें VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने एक महिला को 'पागल' कह दिया था, जिसके बाद महिला का गुस्सा भड़क गया. 'पागल' कहने पर गुस्साई महिला ने भरी मेट्रो में कपल को बुरी तरह लताड़ना शुरू कर दिया.

Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता रहता है. कभी कपल रोमेंस का वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल जाता है तो कभी लड़ाई-झगड़े का. कई बार तो लड़ाई-झगड़ों के मुद्दे भी इतने अजीबोगरीब होते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स भी ठहाके लगाने को मजबूर हो जाते हैं. अब इन दिनों दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक कपल के साथ झगड़ा करती नजर आ रही है. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने एक महिला को 'पागल' कह दिया था, जिसके बाद महिला का गुस्सा भड़क गया. 'पागल' कहने पर गुस्साई महिला ने कपल को बुरी तरह लताड़ना शुरू कर दिया. यहां तक कि जब कपल ने वहां से उठकर जाने की भी कोशिश की, तो महिला उन्हें जाने से रोकने लग गई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब लड़की उठकर अपने दोस्त के साथ जाने लगी तब महिला ने उसे धक्का देकर वापस सीट पर बैठा दिया. इसके बाद लड़की कहती है कि "क्या बदतमीजी है ये". फिर महिला ने कहा कि वह लड़के की शिकायत करेगी.    

'पागल' बोलने पर शुरू हुआ घमासान

कपल वापस जाकर अपनी सीट पर बैठ जाता है. फिर भी महिला शांत नहीं होती और बार-बार यह कहती नजर आती है कि उसे पागल क्यों बोला. जबकि कपल ने कहा कि वह उसे पागल नहीं बोल रहे थे, बल्कि किसी और को बोल रहे थे. इस जुबानी भिड़ंत के बाद लड़के को और ज्यादा गुस्सा आ जाता है. वह तेज आवाज में महिला से कहता है कि "तुम्हें पागल बोला क्या मैंने?". इसपर महिला ने कहा, 'हां मुझे बोला है.' जब कपल और महिला के बीच बहस हो रही थी, तब मेट्रो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और सभी लोग इस लड़ाई को देख रहे थे. हालांकि किसी ने भी आगे आकर इस जुबानी जंग को रोकने की कोशिश नहीं की.

यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि यह लड़ाई तब शुरू हुई, जब महिला ने शिफ्ट होने के लिए बोला. महिला वीडियो में लड़की को यह कहती नजर आ रही है कि 'माता-पिता को बेवकूफ बनाकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूम रही है. ये तेरा कैरेक्टर दिखा रहा है.' इसके जवाब में लड़का यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि "पहले ये बताओ कि ये किसने कहा कि हम गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड हैं." फिर महिला ने कहा, 'चाहे बहन-भाई ही हो, मुझे क्या करना है. मैंने तो बस शिफ्ट होने के लिए बोला है.' इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए हैं. एक यूजर ने कहा, 'दिल्ली मेट्रो एंटरटेनमेंट से भरा है.' जबकि दूसरे ने कहा, 'वायरल होने के लिए लड़ाई करते हैं.'

ये भी पढ़ें: मजदूरी करने वाले शख्स के खाते में अचानक आए 200 करोड़ रुपये, दहशत में पूरा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
Video: नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
8 फीट 10 इंच लंबे बाल! उत्तराखंड की रेणु धरियल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 फीट 10 इंच लंबे बाल! उत्तराखंड की रेणु धरियल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget