एक्सप्लोरर

Video: पेट्रोल की टंकी पर बैठकर बॉयफ्रेंड से लिपटी नजर आई लड़की, रोमांस का वीडियो वायरल

Bhilai Viral Video: छत्तीसगढ़ के भिलाई के सेक्टर-10 में चलती बाइक पर कपल का खतरनाक रोमांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवक बाइक चला रहा था और युवती टंकी पर बैठकर उससे लिपटी हुई थी. देखिए वीडियो.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. यह वीडियो सेक्टर-10 की सड़क का बताया जा रहा है, जहां एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए. चलती बाइक पर कपल खतरनाक अंदाज में रोमांस करता दिखाई दिया.

युवक बिना हेलमेट के चला रहा बाइक

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिना हेलमेट के बाइक (नंबर CG 07-CO 7820) चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर बैठकर उसे कसकर पकड़े हुए है. युवती न सिर्फ युवक से लिपटी नजर आई बल्कि रोमांटिक अंदाज में झूमती भी दिखी. यह पूरा नजारा बेहद खतरनाक था, क्योंकि थोड़ी सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी.

राहगीरों ने इस हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई.

लोगों का कहना है कि इस तरह का स्टंट केवल खुद की नहीं बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है. कई यूजर्स ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का बना विषय

गौरतलब है कि यातायात नियमों के अनुसार बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि कपल ने हेलमेट तक नहीं पहना था. सड़क पर खुलेआम नियम तोड़ने और रोमांस करने की यह हरकत सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. कपल की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही बाइक मालिक और वीडियो में नजर आ रहे युवक-युवती तक पहुंचेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुस्लिम फैकल्टी ने सुनियोजित ढंग से बनाया निशाना
KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुस्लिम फैकल्टी ने सुनियोजित ढंग से बनाया निशाना
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget