एक्सप्लोरर

Viral Video: पानी में खड़ी गाय को लगा करंट, दुकानदार ने ऐसे बचाई बेजुबान की जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे एक गाय को पानी के बीच करंट लगता है और फिर एक दुकानदार की सूझबूझ से बेजुबान की जान बचती है.

Cow Viral Video: पंजाब (Punjab) से मानवता का उदाहरण पेश करने वाला वीडियो सामने आया है. मासना (Mansa) जिले में पानी के अंदर करंट (Electric Current) लगने के बाद एक गाय (Cow) तड़पती दिखी तो दुकानदार ने समझदारी से उसकी जान बचाई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पंजाब से गाय को बचाने का एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है. यहां सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया था. पूरी सड़क जलमग्न हो चुकी थी और तभी एक गाय टहलती दिखाई दी. अचानक पानी में चल रही गाय को करंट लग जाता है. गाय छटपटाना शुरू कर देती है. 

वायरल वीडियो में आप गाय को करंट लगने के बाद तड़पता देख सकते हैं. कुछ देर तक कोई भी गाय को बचाने नहीं आता, लेकिन फिर एक दुकानदार इंसानियत की मिसाल पेश करता है. दुकानदार अपनी समझदारी से गाय को बचाता है. ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है.

दुकानदार की सूझबूझ से बची गाय की जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक गाय पानी में आगे बढ़ रही है. कुछ देर बाद वह जब पानी में पैर रखती है तो उसे झटके महसूस होते हैं. वहीं, इसके बाद वह वहीं लेट जाती है. दरअसल, गाय जिस जगह पर खड़ी थी वहां बिजली का एक पोल था और बताया जा रहा है कि उस पोल जुड़ा कोई बिजली का तार पानी में आ गिरा. इस वजह से पानी में करंट उतर आया था.

हालांकि पास में मौजूद दुकानदार ने हिम्मत की मिसाल पेश की. दुकानदार फौरन कपड़े की मदद से गाय को बचा लेता है. यह पूरा वाकया पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. यह पहली बार नहीं है, ऐसे वीडियो पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं जब लोगों की बहादुरी से बेजुबानों की जान बची है. 

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Anamika Jain Amber ने अपनी आईडी से पोस्ट किया है. महज़ 19 घंटे पहले अपलोड किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. हजारों लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं. ट्विटर यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Watch: पीवी सिंधु ने किया जबरदस्त डांस, यूजर्स ने ली चुटकी

ये भी पढ़ें- Watch: ड्यूटी करें या गाड़ी को धक्का मारें? बिहार पुलिस की लचर व्यवस्था का वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget