एक्सप्लोरर

Watch: ड्यूटी करें या गाड़ी को धक्का मारें? बिहार पुलिस की लचर व्यवस्था का वीडियो हुआ वायरल

Bihar Viral Video: 'चल यार, धक्का मार..' ये डायलॉग आपने कई बार सुना होगा. इस डायलॉग पर बिहार पुलिस ने अमल भी कर किया है. बिहार की धक्का मार पुलिस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखिए...

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर बिहार पुलिस (Bihar Police) के एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है. इस वीडियो को देख लोग बिहार पुलिस को 'धक्का मार पुलिस' कहने लगे हैं. इस वीडियो को देख हंसी भी आती है और बिहार पुलिस की लचर व्यवस्था देख तरस भी आता है. इस वीडियो ने सिस्टम की खामियों को एक बार फिर उजागर करने का काम किया है. चलिए आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या है और ये वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में क्यों बना हुआ है. 

हम सभी ने अक्सर लोगों को गाड़ी में धक्का मारते हुए देखा है. जब कभी रास्ते पर गाडियां खराब होकर रुक जाती हैं तो उन्हे धक्का मार कर ही आगे बढ़ाया जाता है, लेकिन आम लोग ऐसा करें तो बात समझ में आती है मगर जिनके हाथों में शहर की सुरक्षा की कमान हो और जिन्हें हर समय किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए तैयार रहना होता है, अगर उनकी गाड़ी को धक्का लगाना पड़े तो सुरक्षा व्यवस्था की ढिलाई को लेकर बहुत सारे सवाल खड़े हो जाते हैं. 

गश्ती वाहन को धक्का मारते दिखे जवान

पश्चिम चंपारण जिले में बगहा पुलिस का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो बिहार में पुलिस के आधुनिकीकरण के तमाम दावों की पोल खोलता है. इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गश्ती वाहन को बिहार पुलिस के जवान धक्का मारकर चालू करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देख आप बिहार पुलिस की लचर व्यवस्था का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं. 

सुशासन बाबू को विकास देख लो..!

सोशल मीडिया पर बिहार की धक्का मार पुलिस का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. जो कोई भी इस वीडियो को देखता है पहले तो उसकी हंसी छूट जाती है और फिर उसे सुरक्षा में लगे पुलिस वालों की हालत पर तरस भी आता है. अगर पुलिस वाहन बीच सड़क खराब हो जाएगा तो समय पर आम लोगों को मदद कैसे मिलेगी. ये जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए कि पुलिस डिपार्टमेंट को बेहतर गाड़ियां मिलें, ताकि जनता की सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो सके. 

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Utkarsh Singh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. 2 जुलाई को वीडियो पोस्ट किया गया और अभी  तक 88 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, 'ये सामान्य बात नहीं है, सुशासन बाबू के 17 साल का विकास है.' वहीं एक और यूजर ने कहा, 'सरकार ही धक्के पर चल रही है.'

ये भी पढ़ें- Watch: वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन ने चूमा दूल्हे का माथा, वायरल हुआ वीडियो

ये भी पढ़ें- Viral Video: शख्स कर रहा था नाश्ता, बिल्ली ने पलक झपकते ही हाथ से छीन लिया ब्रेड का टुकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget