एक्सप्लोरर

Viral Video: फोटोशूट में यूं डूबा कपल कि नजर नहीं आई ट्रेन, फिर 90 फीट ऊंचे ब्रिज पर लिया ऐसा खौफनाक फैसला

Viral Video: एक कपल रेलवे ब्रिज पर फोटोशूट कर रहा था, तभी उन्होंने ट्रेन आती देखी और दोनों डर गए और ट्रेन की चपेट में आने से बचने के लिए करीब 90 फीट ऊंचे ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी.

Trending Video: मौजूदा समय में रील और फोटोशूट का क्रेज लोगों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डालने को तैयार हैं. हाल ही में कपल फोटोशूट का चलन भी काफी बढ़ गया है, कई लोग अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग जगहों पर जाकर फोटोशूट कराते हैं, लेकिन इस बार वो भूल जाते हैं कि जान जोखिम में डालना महंगा पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया राजस्थान के पाली से. जहां एक कपल रेलवे ब्रिज पर फोटोशूट कर रहा था, तभी उन्होंने ट्रेन आती देखी और दोनों डर गए और ट्रेन की चपेट में आने से बचने के लिए दोनों ने करीब 90 फीट ऊंचे ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी.

ट्रेन को आता देख बुरी तरह डरा कपल

यह अजीब हादसा राजस्थान के पाली जिले में हुआ है. राहुल मेवाड़ा अपनी पत्नी जाह्नवी के साथ पाली जिले के हेरिटेज ब्रिज पर फोटोशूट करा रहे थे. तभी पीछे से एक ट्रेन आ गई. ट्रेन दुर्घटना से बचने के लिए दो लोगों ने 90 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी. सौभाग्य से, वे दोनों इस दुर्घटना में बच गए, लेकिन वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. पत्नी का बांगड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है, तो वहीं पति को जोधपुर रेफर किया गया है.

देखें वीडियो

लोको पायलट ना लगाए ब्रेक

जोड़े को रेलवे ट्रैक पर खड़ा देख ट्रेन के लोको पायलट ने भी ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रेन पुल पर पहुंचकर रुक गई. महत्वपूर्ण बात यह है कि लोको पायलट ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, इसलिए अगर दोनों वहां खड़े होते, तो भी ट्रेन उनसे टकराती नहीं. लेकिन ट्रेन को आता देख दोनों घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए पुल से नीचे कूद गए.

डेढ़ साल पहले ही हुई है शादी

घायल पति-पत्नी की पहचान राहुल मेवाड़ा (22) और जाह्नवी (20) के रूप में हुई है। करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी। इनमें राहुल कल्लोन का बागड़ी नगर पिपलियान का रहने वाला है। दंपति अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ दोपहिया वाहन पर खुशनुमा माहौल का आनंद लेने के लिए गोरमघाट गए थे। इसी दौरान रेलवे ब्रिज पर फोटोशूट करते वक्त ये हादसा हो गया. पुल से नीचे कूदने के बाद दोनों को गंभीर हालत में उसी ट्रेन से फुलाद रेलवे स्टेशन लाया गया और वहां से एम्बुलेंस से सोजत अस्पताल ले जाया गया.

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @SachinGuptaUP नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 48 हजार से जयादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स का भी इस पर बहुत कुछ कहना है. एक यूजर ने लिखा...इसमें गलत क्या हुआ, पुल तो ट्रेन के लिए ही बनाया गया है, वहां जाकर फोटो शूट कराने की क्या पड़ी थी. एक और यूजर ने लिखा...फोटोशूट जरूरी है, प्राण का क्या है फिर मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर घुस आए सांड, मुश्किल से बची लड़कियों की जान

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget