एक्सप्लोरर

Video: लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर घुस आए सांड, मुश्किल से बची लड़कियों की जान

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो सांड लड़ते हुए एक दुकान में घुस आए हैं, और दुकान में दो लड़कियां जो शॉपिंग कर रही थी इनके झगड़े में बुरी तरह से पिस गई.

Trending Video: सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट के साथ आपको बहुत कुछ सिखाता है. यहां कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो आपको सतर्क करते हैं और कुछ आपको हैरानी में डाल देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो सांड लड़ते हुए एक दुकान में घुस आए हैं, और दुकान में दो लड़कियां जो शॉपिंग कर रही थी इनके झगड़े में बुरी तरह से पिस गई.

पर्स की दुकान में खरीदारी कर रही थी लड़कियां

वायरल हो रहा वीडियो ऋषिकेश के राम झूला इलाके का है, यहां एक पर्स की दुकान में दो लड़कियां शॉपिंग कर रही थीं, उन्हें पता नहीं था कि उनकी ये शॉपिंग उनके लिए आफत का सबब बनने वाली है. अब होता क्या है कि दो सांड सड़क पर अपनी पारिवारिक लड़ाई लड़ते हुए खामखां पर्स की दुकान में घुस पड़ते हैं. यह लड़ाई तू तू मैं मैं कि होती तो चल जाता, लेकिन सांडों के सिर पर हिंसा का भूत चढ़ा हुआ था और उनकी इस हिंसा का शिकार हुई पर्स खरीद रही ये दो लड़कियां. 

लड़कियों ने लड़ाई को ले लिया हल्के में

वीडियो के शुरुआत में जब सांड दुकान में घुसे तो लड़कियां मुस्कुरा रही थी, बस यही बात सांड को शायद बुरी लग गई और वो और ज्यादा हिंसक हो गए. मानों लड़कियों से कह रहे हों कि यहां इतना सीरियस मैटर चल रहा है और तुम्हें मस्ती सूझ रही है. लेकिन लड़कियां कहां मानने वाली थी, उनकी मस्ती फिर भी जारी रही, बस इतने में दोनों सांड लड़ते हुए दोनों लड़कियों पर चढ़ गए और बना लिया दोनों को अपना शिकार. सांडों ने लड़कियों को बुरी तरह से अपने पैरों तले कुचल डाला जिससे उन्हें चोट भी आई. लड़कियां एक बार के लिए तो वीडियो से गायब ही हो गई क्योंकि वो सांड के पैरों तले रौंदी जा चुकी थी. यहां तक कि दुकान का सारा सामान भी लड़कियों के ऊपर गिर चुका था.

देखें वीडियो

शख्स ने भागकर बचाई लड़कियों की जान

हालात बिगड़ते देख सांडों की पारिवारिक लड़ाई का तमाशा देख रहे लोगों में से एक शख्स लठ लेकर दुकान में घुसा इसके बाज काउंटर पर चढ़ते हुए दोनों लड़कियों को सांड के चंगुल से आजाद कराया. लड़कियां काउंटर से होती हुई बड़ी मुश्किलों से दुकान से बाहर आई. हालांकि घटना के शुरू में अगर लड़कियां हंसने के बजाए काउंटर से चढ़कर बाहर आ जाती तो उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है. यूजर्स वीडियो को लेकर कमेंट भी करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आवारा मवेशी देश में एक बड़ी समस्या बन चुके हैं, अब जरूरत है कोई हल तलाश करने की. एक और यूजर ने लिखा...उम्मीद है कि दोनों लड़कियां सही होंगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बाहर आने की बजाए दोनों लड़कियां हंस रही है, इसलिए मुसीबत में पड़ी है.

यह भी पढ़ें: Video: बिना हाथ लगाए घर के बर्तन कैसे धोएं... महिला ने इंटरनेट पर पूछे ऐसे सवाल, घूम जाएगा गूगल का भी दिमाग

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget