एक्सप्लोरर

Honeymoon Spoiled: होटल की इस हरकत के कारण कपल का हनीमून हो गया खराब! फिर हुआ कुछ ऐसा कि देना पड़ा जुर्माना

Honeymoon Spoiled: कपल ने शिकायत में आरोप लगाया कि ट्रैवल कंपनी ने फार्म भरते समय बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे. लेकिन, हनीमून पर पहुंचने पर उन्हें वो सुविधाएं नहीं दी गई जो पहले बोला गया था.

Couple Honeymoon Spoiled: शादी के बाद किसी भी कपल के लिए हनीमून बहुत ही खास मौका होता है. हर कपल की जिंदगी में यह खास पल एक बार ही आते है. ऐसे में हनीमून किसी भी कारण से बर्बाद हो जाए तो किसी को भी बहुत गुस्सा आएगा. चंडीगढ़ में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक नए जोड़े ने उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (National Consumer Disputes Redressal Commission) में एक ट्रैवल कंपनी और मनाली के होटल (Manali) के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. अब उस मामले में फैसला कपल के हक में आया है और उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने होटल और ट्रैवल कंपनी (Travel Company) पर जुर्माना लगाया है.

कपल ने शिकायत में आरोप लगाया कि ट्रैवल कंपनी ने फार्म भरते समय बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे. लेकिन, हनीमून स्पॉट (Honeymoon Spot) पर पहुंचने पर उन्हें वो सुविधाएं नहीं दी गई जो पहले बोला गया था. हनीमून पैकेज (Honeymoon Package) में उन्हें झूठे वादे करके बेवकूफ बनाया गया था. 15 दिसंबर 2020 को वह मनाली के द हमसौर होटल पहुंचे. इसके बाद उन्होंने होटल को 10,302 रुपये की बुकिंग राशि भी दी. लेकिन, पैसे लेने के बाद उन्हें वह कमरा नहीं दिया गया जिसका वादा बुकिंग के दौरान किया गया था.

बुकिंग के दौरान उन्हें बालकनी वाला रूम देने की बात कही गई थी लेकिन, जब कपल होटल में पहुंचा तो सामान्य रूम दिया गया. इसके साथ ही रूम में वह व्यवस्था नहीं थी जिसका वादा ट्रैवल कंपनी ने किया था. बुकिंग कराते वक्त कंपनी ने तस्वीरें कुछ और दिखाई थी. लेकिन, बाद में वह सारी तस्वीरें गलत निकली. कपल ने इस बात की शिकायत ट्रैवेल फार्म से भी की लेकिन, उन्होंने इस पर कोई कदम नहीं उठाया. कपल ने बाद में अपना होटल रूम बदल दिया और दो रात के लिए उन्होंने 18,000 रुपये दिए. इसके अलावा होटल रूम बदलने और टैक्सी पर उनके 9,500 रुपये अतिरिक्त खर्च हुए.

कपल ने उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में मामले पर शिकायत दर्ज की थी. आयोग ने दंपती के हक में फैसला सुनाते हुए होटल और ट्रैवल कंपनी को यह आदेश दिया है कि वह कपल को 27,302 बतौर हर्जाने के रूप में देगी. इसके अलावा उन्हें हुई असुविधा के लिए भी कंपनी को भुगतान करना पड़ेगा. आयोग ने फैसला सुनाते वक्त कहा, 'हनीमून किसी भी नए शादीशुदा कपल के लिए बहुत खास और स्पेशल पल होता है. इसकी विशेष प्लानिंग की जाती है जिससे आगे किसी तरह की परेशान न हो. हनीमून किसी भी कपल की जिंदगी के सबसे स्पेशल पल होते हैं.' 

ये भी पढ़ें-
Bank Fraud Case: CBI ने धोखाधड़ी मामले में चावल कंपनी के खिलाफ दर्ज की FIR, तीन बैंकों के निदेशकों को खिलाफ मामला दर्ज

सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन, कर्नाटक में बढ़ाई गई सुरक्षा, सीएम स्टालिन ने किया ये ट्वीट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget