एक्सप्लोरर

शादी में फायर गन चलाना पड़ा भारी, दूल्हे के साफे में लगी आग, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Viral Video: फटने की देर थी कि चिंगारी सीधी दूल्हे की शान-ओ-शौकत यानी पगड़ी में जा घुसी और फटाक से उसमें आग लग गई. जिसके बाद शादी में अफरा तफरी मच गई.

आजकल शादी-विवाह सिर्फ सात फेरे नहीं, सात सौ फीचर फिल्म वाले सीन बन गए हैं. जैसे ही कोई कपल इंस्टा या रील्स पर कोई तिकड़मी स्टंट करता है, तो बाकी बचे खुचे जोड़े और उनके घरवाले उसी को अपना धर्म समझ लेते हैं.

शादी अब रस्मों से ज्यादा रील्स की दुनिया बन गई है, जहां ट्रेंड ना फॉलो किया तो लगने लगता है कि बारात नहीं, बारूद निकली है. हर दूसरा बंधन सोशल मीडिया की थाली में परोसा जाने लगा है “देखो हमारी शादी में कैसे भूत की तरह दूल्हा नाचते हुए आया”, “देखो हमने केक नहीं, ट्रैक्टर पर चढ़के जयमाल डाला. तो कहीं फायर गन से आग के फव्वारों की बौछार की जाती है. लेकिन कई बार ये फायरगन ही मुसीबत का सबब बन जाती है और फिर होता है बवाल. जो कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है.

दूल्हे के हाथ में फटी फायरगन!

अब शादी में सिर्फ 'जयमाल' नहीं चलती, चलती हैं कोल्ड फायर गन, वो भी दूल्हा-दुल्हन के हाथ में. जैसे ये कोई बुलेट ट्रेन की लॉंचिंग हो. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने दिखा दिया कि जब ‘शादी में जलवा’ दिखाने की जिद हो, तो सच में जल भी सकता है. इस वायरल क्लिप में क्या नजारा है जनाब. कार की छत से दूल्हा-दुल्हन बाहर निकले हैं, दोनों के हाथ में कोल्ड फायर गन और सोचिए, कितनी ग्रैंड एंट्री होगी. मगर तभी दुल्हन की कोल्ड फायर गन ने शोबाजी छोड़ सीधा बगावत कर दी और धमाके के साथ फट पड़ी.

पगड़ी में लगी आग को बुझाने दौड़े लोग

फटने की देर थी कि चिंगारी सीधी दूल्हे की शान-ओ-शौकत यानी पगड़ी में जा घुसी और फटाक से उसमें आग लग गई. मजेदार बात ये रही कि बेचारा दूल्हा खुद शो में इतना घुसा हुआ था कि उसे आग का पता ही नहीं चला, जैसे शादी नहीं कोई लाइव रील शूट हो रही हो. लोग इधर-उधर से दौड़े, चप्पल-से-कुर्ता तक सब कुछ फेंक-फेंक कर आग बुझाई तब कहीं जाकर उस ‘जलते हुए दूल्हे’ को रील से रियलिटी में वापस लाया गया.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लुगाई और पगड़ी जलती है तो जलने दो, मैं तो रील बनाऊंगा. एक और यूजर ने लिखा...क्या बेवकूफी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस तरह की फूहड़बाजी से किसी की जान पर भी बन सकती है.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
Video: नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
8 फीट 10 इंच लंबे बाल! उत्तराखंड की रेणु धरियल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 फीट 10 इंच लंबे बाल! उत्तराखंड की रेणु धरियल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget