एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी के बाद अब शिमला में आफत! बादल फटने से जनजीवन प्रभावित- तबाही का मंजर देख कांप जाएगी रूह

बादल फटने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज, 13 अगस्त 2025 को एक और बादल फटने की घटना ने तबाही मचाई है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नदी का पानी उफान मारते हुए बहता दिखाई दे रहा है, लोग ऊंचाइयों पर खड़े होकर चीखते हुए नजर आ रहे हैं. यह दृश्य भयावह और दिल दहला देने वाला है. यह बादल फटने की घटना श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में बादल फटा है. इसके अलावा पिछले दिनों अचानक बादल फटने से नोगली नाले में भी अचानक बाढ़ आ गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है.

शिमला के रामपुर क्षेत्र में फटा था बादल अब श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में मची तबाही

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नदी नाले का रौद्र रूप दिखाया गया है जिसमें तेज बहाव के साथ मलबा और पत्थर बहते दिखाई दे रहे हैं. मंजर इतना खौफनाक है कि देखने वाले लोग डर से कांप रहे हैं और दूर खड़े वीडियो बनाते हुए चीख चिल्ला रहे हैं. काला पानी, गंदा मलबा और नुकीले पत्थरों की चपेट में अगर कोई आ जाए तो उसका क्या हाल हो ये वीडियो देखने से ही आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 अगस्त तक शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 13-14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिससे भूस्खलन, जलभराव और सड़क अवरोधों का खतरा बढ़ सकता है.

चीखते हुए वीडियो निकाल रहे लोग

वायरल हो रहे वीडियो में लोग ऊंची जगहों पर खड़े होकर नदी के उफान को देख रहे हैं और चीख रहे हैं. कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे हैं, जबकि अन्य लोग मदद के लिए पुकार रहे हैं. यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल है. यूजर्स भी वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटा था जिसके बाद भयंकर जन-धन हानि हुई थी.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी... आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...प्रकृति के साथ छेड़छाड़ होगी तो तबाही आएगी ही. एक और यूजर ने लिखा...पहाड़ों में सुकून है ऐसा कहने वाले कहां गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...हम तो दिल्ली जैसे शहरों में ही ठीक हैं, भीड़ भाड़ है लेकिन जान तो सलामत है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget