एक्सप्लोरर

बदला लेने के लिए महिला ने Ex Boyfriend को भेजा एक टन प्याज, कहा- 'मैं रोई, अब तुम रोना'

चीन के जीबो शहर में एक महिला ने पूर्व प्रेमी के घर 1000 किलो प्याज भिजवाए. दोनों के बीच हाल ही में एक साल के रिश्ते के बाद ब्रेकअप हुआ था. महिला ने शख्स पर धोखेबाजी का आरोप लगाया था.

प्यार में दरार के बाद अपने पूर्व प्रेमी या प्रेमिका से बदले लेने के किस्से कई बार सुने गए हैं. हर कोई अलग-अलग तरीका अपनाता है, लेकिन जैसा चीन की एक महिला ने किया, वो शायद ही कभी किसी रिश्ते के टूटने के बाद किसी ने सोचा होगा. यहां प्यार में 'धोखे' से खफा महिला ने अपने प्रेमी के घर हजार किलो प्याज भेज दिया, ताकि उसे भी महिला की तरह ही रोना पड़े.

मामला चीन के पूर्वी शहर जीबो का है. यहां एक शख्स के घर के दरवाजे के पास अचानक प्याज से भरे कई पैकेट्स का ढेर जमा हो गया. इस घर में रहने वाले शख्स को पता भी नहीं चला कि कब उसके दरवाजे पर एक हजार किलो प्याज आ गया.

'मैं 3 दिन रोई, अब तुम्हारी बारी'

अंग्रेजी अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज का ये ढेर झाओ नाम की एक महिला ने भिजवाया, जो उस घर में रहने वाले शख्स की पूर्व प्रेमिका थी. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच करीब एक साल तक रिश्ता रहा, लेकिन हाल ही में जब झाओ को पता चला कि उनका प्रेमी उन्हें धोखा दे रहा है, तो उन्होंने रिश्ते को खत्म कर दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिश्ता खत्म होने के बाद महिला काफी दुखी थी और रोती रही. इसका ही बदला लेने के लिए महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के घर का दरवाजा प्याज से भर दिया. उन्होंने एक नोट भी भेजा, जिसमें लिखा था- "मैं लगातार 3 दिन तक रोई, अब तुम्हारी बारी है रोने की."

'एक्स गर्लफ्रेंड बहुत ड्रामेबाज थी'

वहीं पूर्व प्रेमी के घर के पास प्याज का ढेर जमा होने की तस्वीरें चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो में जमकर वायरल हो गईं. इस शख्स ने चीन की न्यूज वेबसाइट शेनडॉन्ग नेट से बात करते हुए कहा- "मेरी एक्स गर्लफ्रेंड बहुत ज्यादा ड्रामेबाज थी. वो सबसे कह रही है कि ब्रेकअप के बाद मैं रोया नहीं हूं. क्या इससे मैं बुरा आदमी बन जाता हूं?"

इस शख्स ने कहा कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के अजीबो-गरीब व्यवहार के कारण ब्रेकअप किया था और दोनों ने आपस में मिलकर ये फैसला लिया था. हालांकि महिला की इस हरकत से उस शख्स के पड़ोसी परेशान हैं, क्योंकि पूरे इलाके में सिर्फ प्याज की गंध फैल गई है.

ये भी पढ़ें

इन खतरनाक एप्स को मोबाइल से डिलीट करना क्यों जरूरी है?

लॉकडाउन में क्या-क्या कर रही हैं ऐक्ट्रेस हिबा नवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget