एक्सप्लोरर

पहले लिफ्ट में बच्चे को दिया जन्म, फिर कूड़ेदान में पटका! Video देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें महिला को लिफ्ट में चढ़ते और बच्चे को कूड़ेदान में फेंकते देखा जा सकता है.

चीन ने एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपने ही नवजात बच्चे को मौत के घाट उतारने की वीभत्स साजिश रची है. दरअसल महिला छुट्टियां मनाने के लिए साउथ-वेस्ट चीन के नगर पालिका चोंगकिंग में आई थी. यहां उसने एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की लिफ्ट में एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे को जन्म देने के बाद महिला ने खुद पर और बच्चे पर लगे खून के सारे निशानों को साफ किया. उसने लिफ्ट की जमीन पर लगे धब्बों को भी टिश्यू से हटाने की कोशिश की, ताकि किसी को भी इस बारे में कुछ पता न चल पाए. 

यह सब करने के बाद महिला ने अपने बच्चे को कूड़ेदान में फेंक दिया और उसके ऊपर कुछ टिश्यू पेपर फैला दिए ताकि किसी को भी कूड़ेदान में बच्चे के होने का शक न हो. यह घटना 21 अगस्त की 8.44 बजे की है. महिला एक सूटकेस लेकर लिफ्ट में चढ़ी थी. लिफ्ट में चढ़ने के बाद वह एक कोने में झुक जाती है और बच्चे को जन्म देती है. बच्चे को जन्म देने के बाद वह उसे अपनी गोद में उठाती है और टिश्यू से उसका शरीर साफ करती है. बच्चे के साथ-साथ महिला अपने शरीर पर लगे खून के धब्बे भी साफ करती है. 

बच्चे को कूड़ेदान में फेंका

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें महिला को लिफ्ट में चढ़ते और बच्चे को कूड़ेदान में फेंकते देखा जा सकता है. रात करीब 8.47 बजे जब लिफ्ट रुकती है, तब महिला अपने बच्चे को लेकर तेजी से बाहर निकलती है. फिर वह अपने बच्चे को लिफ्ट लॉबी के कूड़ेदान में ही फेंक देती है और उसपर टिश्यू पेपर डाल देती है. इसके बाद वह अपने जूते पर लगे खून के निशान को साफ करती है और चली जाती है. 

महिला से पूछताछ में जुटी पुलिस 

रेजिडेंशियल बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों की नजर कूड़ेदान में पड़े बच्चे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने उसे सुरक्षित बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है. ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चे को उसकी मां अस्पताल से ले गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और महिला से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने आखिर ऐसा क्यों किया. 

ये भी पढ़ें: 10 रुपये में खिलाए बस 7 गोलगप्पे, गुस्साए शख्स ने बीच सड़क पर दुकानदार को जमकर पीटा, देखें VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Video: विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
Video: पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया
पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget