एक्सप्लोरर

Watch: इस चैलेंज को करना बच्चों को पड़ रहा भारी, कुछ बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Viral News: सोशल मीडिया पर एक चैलेंज युवाओं के बीच तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है. इस चैलेंज को करने के चक्कर में अमेरिका के 3 बच्चों को अस्पताल जाना पड़ा है.

One Chip Challenge hospitalized 3 children in America: सोशल मीडिया पर कई तरह के अजीबो गरीब चैलेंज वायरल होते रहते हैं. कुछ चैलेंज लोगों के लिए मजेदार साबित होते हैं तो कुछ में जान पर भी बन आती है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'वन चिप चैलेंज' ने युवाओं में उत्सुक्ता बढ़ाई. युवाओं ने इस चैलेंज में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया. लेकिन नतीजा बुरा निकला. अमेरिका में 3 बच्चों को इस चैलेंज को करने मात्र से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. चैलेंज करने के बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए भेजा गया.

चैलेंज में क्या करना होता है?
आपको बता दें कि यह चैलेंज टॉर्टिला चिप्स कंपनी द्वारा शुरू किया गया है. 'वन चिप चैलेंज' नाम से वायरल इस चैलेंज का युवाओं में अलग ही क्रेज़ है. चैलेंज काफी सिंपल है लेकिन नतीजा बेहद ही खतरनाक भी हो सकता है. चैलेंज करने के लिए आपको एक चिप खाना होता है जिसे कंपनी ने दुनिया में सबसे तीखी मिर्च कहे जाने वाली कैरोलिना रीपर के इस्तेमाल से बनाया है. साथ ही चैलेंज करते वक्त आप पानी नहीं पी सकते हैं. एक चिप को आपको पूरा खत्म करना है तभी आप यह चैलेंज जीत पाएंगे. इस वायरल चैलेंज में युवाओं के साथ इन्फ्लुएंसर भी हिस्सा ले रहे हैं. अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ ने भी इस चैलेंज में हिस्सा लेते हुए खुद को रिकॉर्ड किया है. आप भी देखें उनका वीडियो.

देखें वीडियो: 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alexandria Ocasio-Cortez (@aoc)

चैलेंज करने के बाद लोगों को क्यों जाना पड़ रहा है अस्पताल?
इस चैलेंज को शुरू करने वाली कंपनी ने चिप को बनाने के लिए दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची का इस्तेमाल किया है. एक चिप में अच्छी मात्रा में मिर्ची मौजूद होती है. युवाओं द्वारा उसे खाने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. साथ ही पानी न पीने की शर्त के कारण कान में भी गर्मी महसूस होने लगती है. कुछ लोग तो इस चैलेंज को करने के बाद उल्टी तक करने लगते हैं. साथ ही जिनकी हालत ज्यादा खराब हो जाती है उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ता है.

यह भी पढ़ें:

Watch: कुत्ते ने डंडा उठाकर की महिला की ऐसी पिटाई, वीडियो देखकर सहमे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget