एक्सप्लोरर

Trending: शॉपिंग मॉल में अनजाने में बच्चे से हुई गलती, बदले में वसूले 3 लाख रुपये

China के एक शॉपिंग मॉल में बच्चे से गलती से खिलौने की दुकान में एक मूर्ति टूट जाती है. जिसके ऐवज में बच्चे के पिता से 3 लाख रुपए की वसूली की गई

Trending News: जब हम बच्चों को साथ कहीं बाहर जाती है तो उनका बहुत ख्याल रखते हैं. जहां हमारा दिमाग शॉपिंग करने में लगा रहता है वही हमारी नजरें अपने बच्चों की देखरेख में लगी रहती है. लेकिन कई बार जब हम किसी ऐसी शॉप में होते हैं जहां कुछ ऐसे समान होते हैं जो आसानी से गिरकर टूट सकते हैं जैसे क्रॉकरी, सज सज्जा का सामान, शो पीसेस, मूर्तियां, शीशा आदि. तब ऐसे में हमें उन समानों का ध्यान रखते हुए शॉपिंग करनी पड़ती है. लेकिन जब साथ में बच्चे हों तो सावधानी और भी बढ़ानी पड़ती है. तब हमें बच्चों को समझना पड़ता है कि ऐसी कोई हरकत न करें जिससे इन चीजों को हानि पहुंचे. ऐसी चीजों पर ज्यादातर यही लेबल लगा होता है," once broken considered sold". मतलब अगर ये टूट जायेगा या डैमेज हो जायेगा तो उसका हर्जाना (payment) आपको देना पड़ेगा.

ऐसा ही एक घटना एक शॉपिंग मॉल में खिलौने की दुकान में हुआ. जहां एक छोटे लड़के दसे अनजाने में हुई गलती का हर्जाना उसके पिता को देना पड़ा. इसके लिए पिता को 3 लाख रुपये देने पड़े.

वास्तव में क्या हुआ?

यह घटना चीन की है. 5.9 फुट ऊंची इस मूर्ति को यहां लैंगहम प्लेस शॉपिंग मॉल में एक खिलौने की दुकान में रखा गया था। इस मूर्ति की ख़ासियत यह थी कि इसपर सोने का पानी चढ़ा हुआ था और इस सोने की मूर्ति की कीमत लगभग पाँच लाख रुपये थी. यह मूर्ति ग्राहकों के आकर्षण का विषय रही. मूर्तियों को देखने के लिए कई ग्राहक दुकान पर उमड़ पड़े.

मूर्ति हुई चकनाचूर

एक दिन उस शॉपिंग मॉल में सनसनी मच गई जब इस मूर्ति के टुकड़े जमीन पर पड़े देखे गए. यह मूर्ति कैसे टूटी, किसने तोड़ी? चर्चा शुरू हुई. अंत में दुकान के मालिक ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV) को चेक किया. तभी सीसीटीवी फुटेज में एक नन्हा बालक मूर्ति की ओर झुकता हुआ दिखाई दिया. लड़के के झटके से मूर्ति नीचे गिर गई. लड़के ने मूर्ति को गिरने से बचाने की कोशिश की, लेकिन वह मूर्ति का भार सहन नहीं कर सका और मूर्ति नीचे गिरकर चकनाचूर हो गई.


Trending: शॉपिंग मॉल में अनजाने में बच्चे से हुई गलती, बदले में वसूले 3 लाख रुपये

पिता से वसूले गए पैसे

घटना के वक्त लड़के के पिता चेंग दुकान के बाहर फोन पर बात कर रहे थे. मूर्ति को गिरते देख बालक और उसके पिता भयभीत हो गए और वहां से भाग गए. लेकिन ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे पूरा सच सबके सामने आ सका. जिसके बाद बच्चे और पिता को ढूंढ निकाला गया. पिता ने बच्चे की गलती स्वीकार करते हुए भुगतान करने पर सहमति जताई. मूर्ति की कीमत 5 लाख रुपये थी, लेकिन दुकानदार ने छूट पर 3 लाख 30 हजार रुपये वसूल किए.

नेटीजेंस बटे दो गुटों में

बच्चे से अनजाने में हुई इस गलती के लिए मिली सजा पर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई और दो तरह की राय रखने वाले गुट अलग हो गए. कुछ यूज़र ने दुकानदार पर छोटे लड़के की गलती पर पिता से जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया. तो वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि अगर मूर्ति इतनी महंगी थी तो इसके आसपास सुरक्षा के उपाय क्यों नहीं किए गए थे. कुछ लोगों ने बच्चे के पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि माता-पिता को बच्चे की देखभाल करनी चाहिए. जब बच्चों को कहीं बाहर ले जाएं तो उन पर नजर रखनी चाहिए. खैर जो भी हो इस घटना से सबक लेते हुए आप भी सावधान हो जाएं. कहीं जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे इधर उधर न छोड़ा जाए.

ये भी पढ़ें:

Trending Video: छोटे बच्चे का हैरतंगेज कारनामा, पानी में तेजी से कर रहा है Surfing, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget