एक्सप्लोरर

फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू

वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपक कलाल का रो-रोकर बुरा हाल है. वे भरे गले और सिसकियों के साथ कहते दिखाई दे रहे हैं, "यह वीडियो मैं ध्रुव राठी के लिए बना रहा हूं.

ड्रामा और विवादों से पुराना नाता रखने वाले इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल एक बार फिर अपने नए कारनामे को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार दीपक कलाल का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में दीपक कलाल बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं और यूट्यूबर ध्रुव राठी के समर्थन में जनता से गुहार लगा रहे हैं. कैमरे के सामने आंसू बहाते हुए दीपक कलाल कह रहे हैं कि यह देश की स्थिति बहुत खराब है और जो लोग सच के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें सपोर्ट करना चाहिए.

रो-रोकर दीपक कलाल ने ध्रुव राठी के लिए मांगी 'रेस्पेक्ट'

वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपक कलाल का रो-रोकर बुरा हाल है. वे भरे गले और सिसकियों के साथ कहते दिखाई दे रहे हैं, "यह वीडियो मैं ध्रुव राठी के लिए बना रहा हूं. आप सब देख ही रहे हैं कि यह लोग पत्रकारों को पकड़ रहे हैं, मार रहे हैं, मेट्रो और बस सब बंद कर रहे हैं... ध्रुव राठी हमारे लिए इतनी दूर से आया है, उसको रेस्पेक्ट करो." दीपक का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा और चेहरे के हाव-भाव इतने अतिनाटकीय हैं कि गंभीर मुद्दे पर भी लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Kalal (@deepakkalalofficial)

समर्थकों को फ्लाइंग किस और 'ध्रुव राठी को सपोर्ट करो' की अपील

रोते-रोते दीपक कलाल अचानक अपने चिर-परिचित अंदाज में आ जाते हैं और कहते हैं, "जो-जो लोग हमारे सपोर्ट में हैं, मैं उन्हें यहां से फ्लाइंग किस देता हूं... और आप सब मिलकर ध्रुव राठी को सपोर्ट करो." आंसुओं के बीच फ्लाइंग किस उछालने और ध्रुव राठी का झंडा बुलंद करने के इस अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन ने इंटरनेट का माहौल पूरी तरह से रंगीन कर दिया है.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब, लोगों ने कहा- "ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काट"

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ, मीम मेकर्स के लिए मानों लॉटरी लग गई. नेटिजन्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और दीपक कलाल की ओवरएक्टिंग के मजे ले रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा..."दीपक कलाल के आंसुओं में तो इतना दर्द है कि मगरमच्छ भी शर्मा जाए." दूसरे यूजर ने चुटकी ली..."ध्रुव राठी भी यह वीडियो देखकर सोच रहा होगा कि भाई मुझे ऐसे सपोर्ट की बिल्कुल जरूरत नहीं थी."

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget