एक्सप्लोरर

'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में कहा कि CEC एक संवैधानिक संस्था है. वे स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में कहा कि CEC एक संवैधानिक संस्था है. वे स्वतंत्र हैं. वे स्वतंत्र फैसले ले सकते हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र फैसले नहीं लेने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि CEC के 2 सदस्यों ने खुलकर आयोग की पोल खोल दी है कि आयोग कैसे काम कर रहा है.

खरगे ने कहा कि CEC के 2 सदस्यों ने बताया है कि कैसे गड़बड़ियां हो रही हैं और सदस्यों को कैसा महसूस हुआ, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने आगे कहा कि तो ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि वह चाहते हैं कि 'वोट चोरी' जारी रहे. उन्होंने जो भी 'वोट चोरी' की है, उसी के दम पर उन्होंने केंद्र और राज्यों में सरकार बनाई है. 

ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या बोले
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि ऐसा माहौल बनाने के लिए ही पीएम मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त और सदस्यों की सुरक्षा के लिए 2023 का एक्ट लाए. उन्होंने उन्हें यह सुरक्षा (इम्युनिटी) दी. यह सुरक्षा न तो भारत के राष्ट्रपति को मिली है और न ही मुख्य न्यायाधीश को, लेकिन यह एक चुनाव आयुक्त को दी गई है.

हम इसके खिलाफ लड़ेंगे- खरगे
खरगे ने सवाल उठाए कि क्यों उन्हें (ज्ञानेश कुमार) को ये सुरक्षा दी गई है और इसके बाद ही उन्होंने यह प्रक्रिया शुरू की. खरगे ने आगे कहा कि वोट चोरी, EVM वगैरह वे (CEC) जो भी गलतियां करते हैं, उनके इस सबके लिए मरने तक छूट मिली हुई है. इसका मतलब है कि यह वोट हथियाने और लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी करने की एक साजिश है और वे यह सब कर रहे हैं और हम इसके खिलाफ लड़ेंगे.

इंडिया गठबंधन सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है. इसमें ममता बनर्जी समेत कई अन्य पार्टियों के नेता शामिल होंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साफ कहा है कि ज्ञानेश कुमार के जाने तक इंडिया गठबंधन लड़ता रहेगा. 

ये भी पढ़ें

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP प्रोटेस्ट: सौरव दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा- 'हमें आशंका है कि...'
CJP प्रोटेस्ट: सौरव दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा- 'हमें आशंका है कि...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
Advertisement

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget