एक्सप्लोरर

भारत बनाम पाकिस्तान...अक्षर पटेल ने किया शानदार रन आउट, यूजर्स बोले- 'बचपन में कंचे खेलते थे क्या'

IND vs PAK: मुकाबले का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के स्पिनर गेंदबाज अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को अपने सटीक थ्रो से रन आउट कर दिया.

Axar Patel Viral Throw: चैंपियन ट्रॉफी की दीवानगी अपने ऊरूज पर है. ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान के मैच का तड़का लग जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. फिलहाल भारत बनाम पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी का महामुकाबला दुबई में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है.

जहां खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 241 रन बना लिए थे. अब ऐसे में इस मुकाबले का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारत के स्पिनर गेंदबाज अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को अपने सटीक थ्रो से रन आउट कर दिया. जिसके बाद यूजर्स ने पाकिस्तान के साथ साथ अक्षर पटेल के भी मजे ले लिए.

अक्षर ने मारा डायरेक्ट हिट तो गूंज उठा पूरा स्टेडियम

मौका था पारी के 10 वें ओवर का जहां अक्षर पटेल ने अपने रॉकेट थ्रो से पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम उल हक को पवेलियन वापस भेज दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में कुलदीप यादव के 10वें ओवर में हुआ ये रन आउट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हर कोई अक्षर पटेल की तारीफ कर रहा है. दरअसल, अक्षर पटेल अपनी फिल्डिंग के लिए उतना नहीं जाने जाते जितना उन्हें बॉलिंग के लिए सराहा जाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

ऐसे में अक्षर पटेल का ये डायरेक्ट हिट कहीं ना कहीं लोगों को हैरान कर रहा है. लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान की लंका लगाने के लिए अकेला ये गुजराती ही काफी है. इसके अलावा आईसीसी ने भी वीडियो को ये लिखकर पोस्ट किया " बचपन में कंचे खेलने का कमाल"

यह भी पढ़ें: जापान के स्कूलों मे ऐसे दिया जाता है मिड-डे मील! देखिए भारत से कितना अलग है, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स बोले, पहले कंचे खेलते थे क्या

वीडियो को आईसीसी के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अक्षर भाई बचपन में कंचे खलते थे क्या? एक और यूजर ने लिखा...वाह क्या थ्रो मारा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये अकेला ही पाकिस्तान की लंका लगा देगा.

यह भी पढ़ें: तीन फुट का घर, कीमत ढाई करोड़! क्रेज ऐसा कि चंद दिनों में बिक गया ये मुजस्सिमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget