एक्सप्लोरर

Cat vs Snake: बिल्ली ने जहरीले सांप को चटा दी धूल, झपट्टा मार-मार कर पहले अधमरा किया फिर मुंह से उठाकर...VIDEO Viral

Cat vs Snake: वीडियो में एक पालतू बिल्ली ने बार-बार झपट्टा मारकर एक जहरीले सांप को घायल कर दिया. बिल्ली इतनी तेजी से झपट्टा मार रही थी कि सांप को एक बार भी संभलने का मौका नहीं मिला.

Cat vs Snake: अक्सर आपने कुत्ते को बिल्ली के पीछे भागते देखा होगा. कुत्ते और बिल्ली के बीच लड़ाई के कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल इस वीडियो में बिल्ली और सांप के बीच संघर्ष हो रहा है. इस वीडियो में बिल्ली बार-बार सांप पर हमला करती नजर आ रही है. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें सांप और कुत्ते के बीच लड़ाई देखी गई थी.

झपट्टा मारकर बिल्ली ने सांप का किया अधमरा

इस वीडियो में एक पालतू बिल्ली और जहरीले सांप के बीच लड़ाई हो रही है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पालतू बिल्ली बार-बार एक जहरीले सांप पर झपट्टा मारकर हमला करती नजर आ रही है. सांप मुंह खोलकर बार-बार बिल्ली पर हमला कर रहा होता है, लेकिन बिल्ली हर बार पीछे हो जाती है और अगले ही पल फिर से सांप पर झपट्टा मार देती है. बिल्ली एकदम निडर होकर सांप के मुंह पर भी झपट्टा मारती है. एक बार तो ऐसा लगता है कि सांप ने बिल्ली के पैर को पकड़ लिया, लेकिन बिल्ली स्फूर्ती दिखाते हुए बच जाती है और फिर झपट्टा मारती है.

बिल्ली ने सांप को संभलने तक का मौका नहीं दिया

बिल्ली के हमले से परेशान होकर सांप वहां से भागना चाहता है, लेकिन बिल्ली उस पर हमला करना नहीं छोड़ती है. आखिरकार बिल्ली सांप को नेस्तनाबूद कर देती है. अंत में बिल्ली सांप के सिर को पैर से दबाकर उसको बाइट करने लगती है. वीडियो में सांप बिल्कुल अधमरा लगने लगता है, जिसके बाद बिल्ली उस सांप के सिर को मुंह से पकड़कर कुछ दूर घसीटने लगती है.

सांप और बिल्ली की इस लड़ाई को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा 'बिल्ली के हमला करने की स्पीड अद्भुत है'. वहीं एक और यूजर ने लिखा 'सांप के खिलाफ बिल्ली सबसे बड़ा हथियार है'. इस वीडियो में बिल्ली ने सांप को संभलने का मौका तक नहीं देती है.

ये भी पढ़ें:  Dance Viral Video: साड़ी में हरियाणवी गाने पर महिला ने किया जबरदस्त डांस, लोग बोले- 'भाभी जी ने तो आग ही लगा दी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget