एक्सप्लोरर

सरासर बेवकूफी...रीलबाजी के चक्कर में 300 फुट गहरी खाई में समा गई कार; वीडियो दिल दहला देगा

उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि थोड़ी ही दूर पर करीब 300 फीट गहरी खाई है. स्टंट के चक्कर में कार खाई में समा जाती है और वीडियो बना रहा शख्स देखता ही रह जाता है. 

इंटरनेट पर आए दिन कई ऐसी वीडियो सामने आती रहती हैं जिसमें लोग रील बनाने के चक्कर में अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं. कभी कोई इंजन ऑयल पी लेता है तो कभी कोई रेल की पटरियों पर लेट जाता है. अभी तक आपने ऐसी जितनी भी वीडियो देखी हैं, उन पर महाराष्ट्र से आया यह ताजा मामला भारी पड़ेगा. यहां एक शख्स ने स्टंट करते हुए रील बनाने के चक्कर में अपनी कार ही खाई में कुदा देता है. शख्स ने इस बात की भी परवाह नहीं की कि इसमें उसकी जान भी जा सकती है. 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसे देखकर यूजर्स गुस्से में हैं. कोई इसे सरासर बेवकूफी बता रहा है तो कोई कह रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब रीलबाजी से निजात दिलाने के लिए क्लीनिक खोलने पड़ेंगे. 

खाई में कुदा दी कार

वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र के सतारा जिले का बताया जा रहा है, जहां सुनील जाधव नाम का शख्स टेबल प्वाइंट पर इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए कार से स्टंट कर रहा था. वह खुद को फॉर्मूला वन रेसिंग का ड्राइवर समझ बैठा था और कार को किसी फिल्मी स्टंट की तरह गोल-गोल घुमा रहा था, लेकिन उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि थोड़ी ही दूर पर करीब 300 फीट गहरी खाई है. आखिर में वही होता है, जिसका डर था. स्टंट के चक्कर में कार खाई में समा जाती है और वीडियो बना रहा शख्स देखता ही रह जाता है. 

चीखों से गूंज उठा टेबल प्वाइंट

वीडियो में साफ दिख रहा है कि वीडियो बना रहे शख्स को इस बात का अंदाजा है कि कुछ दूरी पर खाई है. जैसे ही कार खाई के पास जाती है, शख्स जोर से चीखता है, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है. कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरती है, जिसके बाद पूरा टेबल प्वाइंट वहां मौजूद लोगों की चीखों से गूंज उठता है. बताया जा रहा है कि कार में मौजूद शख्स सुनील जाधव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

गुस्से में हैं यूजर्स

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के कई प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है. इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद गुस्से में हैं. एक यूजर ने लिखा, जिंदगी एक ही है... इसे लाइक से ज्यादा समझो. एक यूजर ने लिखा ऊं शांति लिख दो, मस्ती करने वालो को के लिए कोई सहानुभूति नहीं. एक यूजर ने लिखा, सच ही कहते हैं, गाड़ी के साथ मजाक नहीं. 

यह भी पढ़ें: लाइक्स की प्यास में पी गया इंजन ऑयल! रील बनाते हुए शख्स ने पार की हदें; वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget