एक्सप्लोरर

लाइक्स की प्यास में पी गया इंजन ऑयल! रील बनाते हुए शख्स ने पार की हदें; वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

सच में रील संस्कृति मानसिक बीमारी बन चुकी है." वीडियो में युवक अपनी बाइक का इंजन ऑयल पीते हुए नजर आता है और वो भी इतने इत्मीनान से जैसे वो कोई आम सा जूस पी रहा हो.

लाइक्स आर व्यूज के लिए अगर आपने पागलपन की कोई सीमा देखी है तो आज वो क्रॉस हो चुकी है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और गुस्से में सिर भी पकड़ लेंगे. रील और लाइक्स के नशे में एक युवक ने ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि "अब सच में रील संस्कृति मानसिक बीमारी बन चुकी है." वीडियो में युवक अपनी बाइक का इंजन ऑयल पीते हुए नजर आता है और वो भी इतने इत्मीनान से जैसे वो कोई आम सा जूस पी रहा हो.

शख्स ने पिया बाइक का इंजन ऑयल

वीडियो की शुरुआत में युवक बाइक का इंजन खोलता है. फिर वह नीचे बैठकर सीधे उस जगह मुंह लगा देता है जहां से काले और गाढ़े इंजन ऑयल की धार गिर रही होती है. वह बहते हुए तेल को पीता है, घूंट भरता है और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराता भी है, मानो कोई महान कारनामा कर रहा हो. कुछ सेकंड बाद ही वीडियो में दिखता है कि वही युवक उल्टी करने लगता है. ऑयल उसके मुंह से बाहर आ रहा है और उसका चेहरा तकलीफ में तड़पता हुआ दिखाई देता है. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. कोई इसे "दिमाग का दिवालियापन" कह रहा है, तो कोई पूछ रहा है कि "क्या अब पागलपन ही टैलेंट बन गया है?"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mukesh Kumar (@mkvibes87)

जानलेवा है ऐसी हरकत

आपको बता दें कि इंजन ऑयल पीना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि जानलेवा भी हो सकता है. इसमें मौजूद रसायन शरीर के अंगों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं और यह सीधे फेफड़ों और लीवर को प्रभावित कर सकता है. मगर ‘वायरल होने’ की लत ने अब जान की कीमत से भी ज्यादा ‘व्यूज और फॉलोअर्स’ को बना दिया है. ये घटना सोशल मीडिया की उस अंधी दौड़ को उजागर करती है, जिसमें रचनात्मकता नहीं, सनक बिक रही है. लोग यह भी भूल जा रहे हैं कि लाखों लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं और ऐसे वीडियो से दूसरों को भी गलत प्रेरणा मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को mkvibes87 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे मर जाएगा पागल आदमी. एक और यूजर ने लिखा...भाई मरना ही है तो कुछ अच्छा सा खाकर मर, ये क्या बेवकूफी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे भाई, पुनीत सुपरस्टार अब भी 1000 गुना तुझसे आगे चल रहा है.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
Sonam Wangchuk Hunger Strike: चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
Varanasi Italian Man Viral Video : बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
Shooting Gone Wrong Viral Video : पैंट उतर गई... शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा, हंसी छुड़ा देगा वीडियो
पैंट उतर गई... शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा, हंसी छुड़ा देगा वीडियो

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget