एक्सप्लोरर

इतना मोटा होना ही गैरकानूनी...कैब ड्राइवर ने 220 किलो की महिला को बिठाने से किया इंकार, तो ठोक दिया मुकदमा; मामला वायरल

रिपोर्ट्स के अनुसार, डाजुआ का वजन 489 पाउंड (221 किलो) है. उन्होंने एक कैब बुक की थी, लेकिन कैब ड्राइवर ने उनके साइज को देखकर बिठाने से मना कर दिया. मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Trending Video: कैब ड्राइवर्स के नखरों का शिकार तो आप भी कभी न कभी हुए ही होंगे. कभी ये ड्राइवर लोकेशन पर आने में आनाकानी करते हैं, तो कभी राइड ही कंफर्म नहीं करते. ड्राइवर्स के इन नखरों का खामियाजा पैसेंजर्स को उठाना पड़ता है. हालांकि, ताजा मामला कुछ ऐसा है कि आप चक्कर में पड़ जाएंगे और सोचेंगे कि गलती महिला की है या कैब ड्राइवर की. 

ऑनलाइन कैब बुकिंग एप से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है, जिसे पढ़ने के बाद आप सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, राइड एप Lyft के खिलाफ एक 'प्लस साइज' इन्फ्लुएंसर और म्यूजिक आर्टिस्ट डाजुआ ब्लैंडिंग ने मुकदमा दायर किया है. इसमें उसने आरोप लगाया है कि कैब ड्राइवर ने उसके भारीभरकम साइज की वजह से उसे कैब में बैठने नहीं दिया. उन्होंने घटना से संबंधित टिकटॉक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

मैडम! टायर नहीं संभाल पाएंगे वजन

वीडियो की शुरुआत में एक कार दिखती है. थोड़ी देर बार कुछ आवाजें सुनाई देती हैं. ध्यान से वीडियो को देखने और सुनने के बाद पता चलता है कि डाजुआ और कैब ड्राइवर के बीच बैठने को लेकर बहस हो रही है. दरअसल, डाजुआ ने कैब बुक की थी. ड्राइवर लोकेशन पर पहुंचता भी है, लेकिन डाजुआ का वजन देखने के बाद उन्हें कैब में बिठाने से मना कर देता है. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैब ड्राइवर डाजुआ से कहता है कि 'मुझे माफ कर दो, मेरी कार छोटी है'. हालांकि, डाजुआ कहती हैं कि वह इस कार में फिट हो जाएंगी. इसके बाद कैब ड्राइवर कहता है कि उसकी कार के टायर इतना वजन नहीं संभाल पांएगे. आप अपने लिए ऊबर XL कैब बुक कर लें.  

221 किलो वजन महिला का 

रिपोर्ट्स के अनुसार, डाजुआ का वजन 489 पाउंड (221 किलो) है. एक इंटरव्यू में डाजुआ ने बताया कि वह इससे पहले इससे भी छोटी कार में बैठ चुकी हैं और कभी भी उनका वजन समस्या नहीं बना. उन्होंने बताया कि वजन के आधार पर सेवा से इनकार करना मिशिगन कानून के तहत सुरक्षा का उल्लंघन है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया  है कि राइड एप Lyft ने इस मामले के बाद कैब ड्राइवर को टर्मिनेट कर दिया है. 

यूजर्स ने दिए कई रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. The Daily Sneed अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक ने लिखा कि नहीं, कैब ड्राइवर सही था. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि इतना मोटा होना ही गैरकानूनी होना चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि खड़े-खड़े ही उसकी सांस फूल रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहस किस बात की, पिकअप कैंसिल करें और गाड़ी स्टार्ट कर चलें जाए. 

यह भी पढ़ें: देसी भाभी के मूव्स ने दी नोरा फतेही को टक्कर! भोजपुरी गाने पर उड़ा दिया गरदा- देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget