एक्सप्लोरर

Maharashtra: एक हाथ में स्टीयरिंग और दूसरे हाथ में छाता, बारिश में लीक हुई बस की छत- वीडियो हुआ वायरल

Gadchiroli Viral Video: भारी बारिश की वजह से एक बस की छत से पानी टपकने लगी, जिसके बाद ड्राइवर छाता लेकर ड्राइविंग करने लगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Gadchiroli Bus Viral Video: बारिश में छाता लगाकर लोगों को चलते तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन क्या आपने छाता लगाकर बस चलाते हुए देखा है. आपको यह खबर सुनने में अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन ऐसा हुआ है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बारिश से बचने के लिए एक ड्राइवर छाता लगाकर बस ड्राइविंग कर रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि ड्राइवर एक हाथ से बस की स्टीयरिंग तो वहीं दूसरे हाथ से छाता को पकड़कर ड्राइविंग कर रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी लगातार कमेंट करने शुरू कर दिए हैं.

छाता लेकर बस चला रहा ड्राइवर VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का है. दरअसल यहां भारी बारिश की वजह से एक बस की छत से पानी टपकने लगी. इस वजह से ड्राइवर ने छाता तान लिया और बस को स्पीड में चलाने लगा. एक हाथ से ड्राइवर जिस तरह से बस ड्राइविंग कर रहा था उससे कभी भी हादसे हो सकते थे.

इस तरह रिस्क लेकर बस चलाने से अपने साथ-साथ दूसरों की जान का भी खतरा बना रहता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. 

यूजर्स कर रहे कमेंट

मुंबई कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा. वहीं इस वीडियो पर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा 'यो तो उत्तर प्रदेश से भी एक कदम आगे निकल गए'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'पैसेंजर भगवान भरोसे'.

बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ही टूटी छत वाली बस सड़क पर चल रही थी जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा गया था. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस को गढ़चिरौली-अहेरी मार्ग पर टूटे हुए छत के साथ एक ड्राइवर लेकर जा रहा था. हालांकि इस मामले में कार्रवाई भी की गई थी.

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अपना भारत, इंदिरा गांधी के सवाल पर राकेश शर्मा ने दिया था ये जवाब- वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 फीट 10 इंच लंबे बाल! उत्तराखंड की रेणु धरियल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 फीट 10 इंच लंबे बाल! उत्तराखंड की रेणु धरियल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन
दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget