एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अपना भारत, इंदिरा गांधी के सवाल पर राकेश शर्मा ने दिया था ये जवाब- वीडियो हो रहा वायरल

Rakesh Sharma Space Video: अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से बातचीत की थी, चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Rakesh Sharma Space Video: भारत ने चांद पर अपना चंद्रयान-3 उतारकर इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक पल के गवाह देश और दुनिया के करोड़ों लोग बने. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से लाइव जुड़े और उन्होंने इसरो साइंटिस्ट्स को बधाई दी. इसी बीच अंतरिक्ष से जुड़े कई तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कई लोग उस पल को भी याद कर रहे हैं, जब भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने स्पेस से सीधे अपने वतन संपर्क किया था. इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में रहते हुए बताया था कि वहां से भारत कैसा दिखता है. 

अंतरिक्ष से हुई थी सीधी बातचीत
राकेश शर्मा भारतीय वायुसेना के एक पायलट थे, जिन्हें साल 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने का मौका मिला था, ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय थे. राकेश शर्मा सोवियत संघ के सोयूज टी-11 मिशन का हिस्सा बने थे. इस दौरान राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष से ही भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से सीधे बातचीत की थी. 

इंदिरा और राकेश शर्मा के बीच क्या हुई बातचीत
जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे तो इंदिरा गांधी ने उनसे बातचीत करते हुए कहा कि सारे राष्ट्र का ध्यान आपकी तरफ है और हम आपको बधाई देते हैं. मेरी आशा है कि इससे हमारा देश अंतरिक्ष के प्रति जागरुक होगा. इस दौरान इंदिरा ने राकेश शर्मा से उनकी कड़ी ट्रेनिंग को लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में राकेश शर्मा ने कहा कि उनकी इसी ट्रेनिंग के कारण आज मिशन में उन्हें कम परेशानी हुई, ये ट्रेनिंग बहुत जरूरी थी. 

ऊपर से कैसा दिखता है भारत?
इस बातचीत के आखिर में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से पूछा कि ऊपर से आपको भारत कैसा दिखता है? तो इसके जवाब में शर्मा ने कहा- "मैं बगैर किसी झिझक के कह सकता हूं कि सारे जहां से अच्छा..." इसके बाद इंदिरा ने राकेश शर्मा से उनकी तबीयत के बारे में पूछा. जिस पर शर्मा ने कहा कि हम यहां खूब खा रहे हैं और कोई दिक्कत नहीं हो रही है. 

ये भी पढ़ें - Viral Video: खूंखार शेर के बाड़े में कूद गया शख्स, फिर ऐसे हुआ आमना-सामना, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget