एक्सप्लोरर

सांड ने दादी पर हमला किया तो पोते ने जान पर खेलकर बचाई जान, दिल दहला देगा ये Video 

Viral Video: सोशल मीडिया पर हरियाणा का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हुआ है, जिसमें एक सांड पहले एक वृद्ध महिला पर और फिर उसको बचाने आए लड़के पर लगातार हमला करता हुआ नजर आता है.

Trending Bull Attack Video: इंटरनेट की दुनिया में नए के साथ ही साथ पुराने वीडियो भी किसी न किसी वजह से फिर से वायरल होते रहते हैं. इन दिनों, हरियाणा में सितम्बर 2020 में हुई एक घटना का पुराना वीडियो सामने आने से फिर से खलबली मच गई है, जिसे कई लोगों ने उत्तर प्रदेश का बताकर शेयर किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि जब एक सांड एक वृद्ध महिला पर हमला करता है तो उसका पोता उसको बचाने आता है. आगे जो होता है वो और भी ज्यादा भयानक है.

वायरल वीडियो में हरियाणा (Hariyana Viral Video) की एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते एक सांड को देखा जा सकता है. तभी उसके नन्हे पोते की हैरतअंगेज हरकत कैमरे में कैद हो जाती है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. वायरल क्लिप में बुजुर्ग महिला को एक संकरी सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है, तभी एक सांड उस पर हमला कर देता है और महिला को जमीन पर गिरा देता है. तभी अचानक पीछे से एक लड़का आता है और अपनी दादी को उठा पाता उससे पहले ये सांड लड़के को दो-तीन बार जोर से टक्कर मारता है, फिर भी लड़का अपनी दादी की ओर तेजी से बढ़ता है और किनारे होने लगता है तभी ये सांड इन दोनों पर फिर से हमला बोल देता है और ऐसा वो कई बार करता है. जबकि इस दौरान ये लड़का लगातार इसके हमले का बहादुरी से सामना करता है.

वीडियो देखिए:

पुराना वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में तीन साल पहले हुई ये घटना वहीं लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. वीडियो में आपने देखा कि कैसे गुस्से में पागल एक सांड महिला पर हमला करता है और उसको बचाने आए उसके पोते को भी नहीं छोड़ता है. गुस्से में सांड लड़के को भी जमीन पर पटक देता है और इससे पहले कि वह खुद को इस हमले से बचा पाता, उसे जमकर लात मारता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आस-पास के लोग महिला और उसके पोते की मदद के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकल आते हैं. इस पूरी घटना में सांड की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए थे और लड़के को भी चोटें आई थी.

ये भी पढ़ें: नदी में बाइक लेकर उतर गया शख्स, फिर मोटरबोट की तरह पानी में दौड़ाई पल्सर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
Delhi New Footpath: दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
Viral Video: सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget