एक्सप्लोरर

सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सांड की ताकत का खतरनाक नजारा दिखा. पार्क की हुई कार पर सांड ने सींगों से खतरनाक वार कर दिया. आइए इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो के बारे में जानें.

सोचिए आप अपनी कार सड़क किनारे खड़ी करके आराम से खड़े हों और अचानक से एक खतरनाक सांड आपकी गाड़ी पर चढ़ जाए. वह भी इस तरह कि कार उसके सामने खिलौने जैसी नजर आने लगे. सुनने में यह किसी फिल्म का खतरनाक सीन लग सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा दिखाई देता है. वायरल वीडियो में सांड की ताकत देख हर कोई हैरान हो रहा है.

यह घटना स्पेन के टेंडिला की बताई जा रही है, जहां सड़क पर निकले एक सांड ने खड़ी कार को निशाना बना लिया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सांड की ताकत के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

सींगों से किया वार

वीडियो में एक काले रंग की कार सड़क किनारे खड़ी नजर आती है. तभी एक भारी-भरकम सांड कार के पिछले हिस्से पर चढ़ता दिखाई देता है. इसके बाद वह अपने सींगों और शरीर की ताकत से गाड़ी को धक्का देता नजर आता है. सांड का वजन और उसके वार इतने जोरदार दिखाई देते हैं कि उसकी वजह से कार भी पीछे जाने लगती है. वीडियो में इस कार के पास एक शख्स भी दिखाई देता है, ऐसा लगता है कि वह कार उसी के हैं और उसने अभी ही कार को पार्क किया था.

यह भी पढ़ें: बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

सांड से बचता दिखा शख्स

वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति सांड की हरकतों के बीच अपनी सुरक्षा करने की कोशिश करता दिखाई देता है. यह समझ पाना बेहद मुश्किल है कि सांड ने इतनी बड़ी और भारी-भरकम गाड़ी को आखिर इतनी आसानी से किसी खिलौने जैसा उठा कैसे लिया. हालांकि यह अच्छी बात है कि वीडियो में किसी अन्य चीज या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है.

सांड की ताकत देखकर उड़ गए होश

इस वीडियो में सबसे चौंकाने वाली चीज ही सांड की शारीरिक ताकत है. आमतौर पर सड़क पर खड़ी कार को मजबूत और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जब इतना शक्तिशाली जानवर उस पर हमला करता है तो स्थिति पूरी तरह बदल जाती है. सांड का कार पर चढ़ना और उसे सींगों से धक्का देना दिखाता है कि ऐसे जानवर के सामने सीधे खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश करना कितना किसी खतरे से कम नहीं है.

क्या कमेंट्स कर रहे लोग?

वीडियो के कमेंट सेक्शन में केवल सांड की ताकत की ही चर्चा हो रही है. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट कर कहा कि सॉरी भाई आपकी कार वाले सांड के मारने पर इंश्योरेंस कवर नहीं करते. दूसरे यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गजब है सांड की ताकत की एक कार को भी नहीं छोड़ा. एक यूजर ने तो यह भी कहा कि ऐसे जानवरों से बचकर रहना ही बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
Advertisement

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget