एक्सप्लोरर

धूप-अगरबत्ती जलाकर लंदन की गलियों में झालमुड़ी बेचता है ये अंग्रेज, वीडियो देखकर यकी नहीं कर पाएंगे आप

Viral Video: कोलकाता की झालमुड़ी अब कोलकाता तक ही सीमित नहीं रह गई है, इसे एक अंग्रेज लंदन की गलियों में बेचता हुआ दिखाई दे रहा है. वो भी एक दम देसी स्टाइल में.

Trending Video: भारत के स्ट्रीट फूड के स्वाद का चटकारा किसकी जबान पर नहीं चढ़ा हुआ है, जिसे देखो वो भारत के स्ट्रीट फूड को लेकर दीवाना है. लेकिन आपको ये जानकर शायद हैरानी हो कि भारतीय स्ट्रीट फूड के दीवाने केवल भारत में ही नहीं है बल्कि इसका चटकारा अब लंदन तक भी पहुंच गया है. जी हां, कोलकाता की फेमस झालमुड़ी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, और बहुत से लोगों ने इसका स्वाद भी लिया होगा, लेकिन कोलकाता की झालमुड़ी अब कोलकाता तक ही सीमित नहीं रह गई है, इसे एक अंग्रेज लंदन की गलियों में बेचता हुआ दिखाई दे रहा है. वो भी एक दम देसी स्टाइल में.

लंदन की गलियों में झालमुड़ी बेचता दिखा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ब्रिटिश शख्स लंदन की गलियों में झालमुड़ी बेचते हुए दिखाई दे रहा है. फूड व्लॉगर अंश रेहान ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया उसमें एंगस डेनून नाम का एक शख्स अपने स्टॉल पर मसालेदार झालमुड़ी तैयार करते हुए दिखाई दे रहा है. कोलकाता टूर के दौरान डेनून को झालमुड़ी इतनी पसंद आई कि उन्हें झालमुड़ी से ही प्रेम हो गया. झालमुड़ी से प्रेम करने वाले डेनन अब लंदन में अपना खुद का "झालमुरी एक्सप्रेस" चला रहे हैं, और वहां के लोकल लोगों की जबान को झालमुड़ी का आदि बनाने के लिए  पूरी पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस शख्स की रेहड़ी किसी भारतीय स्ट्रीट फूड वाले की रेहड़ी की तरह दिखाई दे रही है, जिस पर हर तरह के मसाले और सेव मौजूद हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ansh Rehan | London📍 (@explorewithrehans)

यह भी पढ़ें: मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट पर बर्गर बेचते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, चुनाव के लिए किया अजीब प्रचार, देखें वीडियो

इससे पहले वर्ल्डकप में लगाई थी झालमुड़ी की स्टॉल

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब डेनून का कोई वीडियो वायरल हुआ है, 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भी वे सुर्खियों में रहे थे, जब उन्होंने मैच के दौरान लंदन के ओवल ग्राउंड के बाहर क्रिकेट प्रशंसकों को झालमुरी परोसी थी. उनके एक वीडियो ने अभिनेता अमिताभ बच्चन का ध्यान खींचा था, क्योंकि उन्होंने वीडियो को एक मजेदार कैप्शन के साथ फिर से शेयर किया था. डेनून को झालमुड़ी बेहद पसंद है और वो इसे लंदन की गलियों में बेच कर इसके स्वाद को लंदन में जिंदा करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: मिया खलीफा के लिए बुजुर्ग ने रखा करवा चौथ का व्रत, वीडियो हो रहा वायरल

पहले सोना ले गए अब हमारा धंधा भी ले जा रहे हैं, बोले यूजर्स

वीडियो को explorewithrehans नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई इसका चाकू तक जस का तस है, ये सारा सामान इंडिया से लाया है क्या. एक और यूजर ने लिखा...अंग्रेज पहले सोना ले गए, अब हमारा धंधा भी ले जा रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई ने धूप अगरबत्ती भी जला रखी है.

यह भी पढ़ें: दिवाली के रुझान आना शुरू! शख्स ने सुतली बम से कर दिया ऐसा कारनामा, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो
ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget