एक्सप्लोरर

दिवाली के रुझान आना शुरू! शख्स ने सुतली बम से कर दिया ऐसा कारनामा, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

एक शख्स सीमेंट और गिट्टी मिक्स करने वाली मशीन में सुतली बम रखकर अलग ही तरह का कारनामा करते हुए दिखाई दे रहा है. इस कारनामे को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और आपकी हंसी छूट जाएगी.

Trending Video: दिवाली 2024 के आने में केवल कुछ ही दिन बचे हैं, वैसे तो दिवाली का सेलिब्रेशन दशहरे के साथ ही शुरू हो जाता है, लेकिन दिवाली आते आते लोग इसके रुझान देना शुरू कर देते हैं. आपने होली पर लोगों को अजीब हरकतें करते और रंगों के साथ खेलते हुए देखा होगा, ठीक वैसा ही दिवाली के कुछ दिन पहले भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. जहां एक शख्स सीमेंट और गिट्टी मिक्स करने वाली मशीन में सुतली बम रखकर अलग ही तरह का कारनामा करते हुए दिखाई दे रहा है. इस कारनामे को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और आपकी हंसी छूट जाएगी.

शख्स ने सुतली बम से किया कारनामा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स एक शख्स आरसीसी की मशीन के कंटेनर में सुतली बम रखकर उसमें आग लगाता दिखाई दे रहा है. वीडियो को देखकर आपको भी रोमांच आएगा कि आखिर शख्स करने क्या वाला है, लेकिन इतने में ही शख्स पटाखे में आग लगाकर दूर भाग जाता है. इसके बाद जो होता है वह देखकर आपको यकीन नहीं आएगा. दरअसल, जैसे ही पटाखा धमाके के साथ फूटता है वैसे ही मशीन के कंटेनर से धुएं का एक छल्ला बनकर बाहर निकलता है और हवा में उड़ने लगता है. इस दौरान धुआं मशीन के कंटेनर की आकृति में ढल जाता है, जिसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं. लोग उस धुएं के पीछे भागते हैं और हाथों से उसे छूने की कोशिश भी करते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जिस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डेटिंग एप पर खोज रहा था बीवी, लग गया 21 लाख रुपये का घाटा, वजह हैरान कर देगी

खतरनाक है ऐसा करना

वीडियो में शख्स जो हरकत कर रहा है वो किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है. ऐसा करने पर ज्यादा आवाज होती है और धमाका भी तेज हो सकता है. सोशल मीडिया पर बड़े पटाखों से जलने की कई सारी वीडियो वायरल है, इसलिए इन पटाखों के इस्तेमाल से या तो बचें या फिर कम से कम इस्तेमाल करें. सुतली बम एक खतरनाक पटाखा है जो कि तेज धमाके के साथ फटता है. अक्सर लोग वीडियो बनाने के लिए इस तरह के स्टंट करते हैं. हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें सुतली बम शख्स के हाथ में ही फट गया था और उसकी हथेली अलग हो गई थी.

यह भी पढ़ें: फेक पांडा के बाद चीन ने फेक व्हेल दिखा लगाया चूना, फिर दर्शकों ने ऐसे किया हंगामा

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वायरल वीडियो को @memecentral_teb नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा...ये तो मस्त है, अपुन को भी करना है. एक और यूजर ने लिखा..गजब, देखकर मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बड़े पटाखों से बचो.

यह भी पढ़ें: पहले किया मां-बाप का कत्ल, फिर लाश के साथ बिताए चार साल, बेहद खौफनाक है यह बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget