एक्सप्लोरर

Video: हाथों में वरमाला लिए कठपुतली की तरह डांस कर रही थी दुल्हन, बहुत कम देखने को मिलता है ऐसा डांस

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक दुल्हन के अजीबोगरीब डांस का वीडियो सामने आया है. जिसमें वह किसी कठपुतली की तरह डांस करती नजर आ रही है. जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं.

Bride Dance Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर हमें शादी के कई अतरंगी और मनोरंजक वीडियो देखने को मिल रहे हैं. जिन्हें देख यूजर्स का काफी ज्यादा मनोरंजन होता है. वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर शादी के दौरान दूल्हे और दुल्हन की एंट्री से लेकर बारातियों के अनोखे डांस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख अब हर कोई एक दूसरे को इस तरह से कॉपी कर रहा है कि वह वास्तविकता खोता जा रहा है.

हाल ही के समय में ऐसे कई वीडियो देखे गए हैं. जिसमें दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अपने पहनावे से लेकर शादी के मंडप पर अपनी एंट्री सब कुछ प्लान करते नजर आते हैं. इस दौरान कई बार दुल्हन तो वहीं कुछ मामलों में दूल्हों को एक दूसरे के सामने डांस करते देखा जाता है. फिलहाल इन वीडियो का असर दूसरों पर भी पड़ रहा है. जिसे कॉपी करने के चक्कर में वह सिर्फ मजाक बन जा रहे हैं.

कठपुतली की तरह डांस कर रही दुल्हन

सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जिसमें जयमाला की स्टेज पर पहुंची एक दुल्हन को हाथों में वरमाला लिए देखा जा रहा है. वहीं दूल्हे के सामने पहुंचते ही वह अतरंगी अंदाज में डांस करती नजर आती है. दुल्हन का डांस हर किसी को कठपुतली के डांस जैसा लग रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है. जिसे ट्विटर पर @ajaychauhan41 नाम की प्रोफइल पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'दुल्हन कठपुतली कला मंदिर की मालकिन है' लिखा हुआ है.

यूजर्स ने बताया दिखावा

फिलहाल वीडियो में दुल्हन का डांस नेचुरल लगने के बजाए पूरी तरह से दूसरों से प्रभावित हुआ लग रहा है. जिसे देख यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से ज्यादा बार यूजर्स देख चुके हैं. वहीं यूजर्स इसे लगातार रीट्वीट करते दिख रहे हैं. वीडियो को देख यूजर्स अपने रिएक्शन कमेंट करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने फनी अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि 'ये तो दूल्हे के भविष्य में नाचने का डेमो है.' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर इसे दिखावा बताया है और लिखा 'आखिर और कितना दिखावे के पीछे भागेंगे हम.'

यह भी पढ़ेंः मेट्रो में ट्रेवल कर रही कुछ लड़कियों का वीडियो वायरल! उनके पहनावे को लेकर आ रहे कई कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget