एक्सप्लोरर

हवा में उड़ते प्लेन की कमान 11 साल के बेटे को थमा दी, खुद बीयर पीकर VIDEO बनाने लगा बाप तभी...

Plane Crash Video: ब्राजील में एक शख्स अपने 11 साल के बेटे के साथ प्राइवेट विमान में सफर कर रहा था. इस दौरान लापरवाही दिखाते हुए पिता खुद बीयर पीने लगा और बेटे को विमान का कंट्रोल दे दिया.

Plane Crash Video: ऐसा कहा जाता है कि शराब का नशा इंसान सहित उसके परिवार को भी खत्म कर देता है. कई ऐसे केस सामने आए हैं जहां शराब पीने की लत में इंसान ने अपनी जमीन और जायदाद भी बेच दी है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें शराबी पिता की लापरवाही से उसके खुद की और बच्चे की मौत हो गई. दरअसल यह घटना ब्राजील की है, जहां एक पिता ने हवा में उड़ रहे विमान को पूरा कंट्रोल अपने 11 साल के बेटे में हाथ में दिया, जिससे बड़ा हादसा हो गया.

बेटे के हाथ में विमान का कंट्रोल दे दिया

दरअसल, ब्राजील में एक शख्स अपने 11 साल के बेटे के साथ प्राइवेट विमान में सफर कर रहा था. इस दौरान लापरवाही दिखाते हुए उस शख्स ने विमान का पूरा कंट्रोल अपने बेटे के हाथ में दिया और खुद बीयर पीने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 45 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि वह शख्स अपने एक हाथ में फोन लेकर वीडियो बना रहा है वहीं दूसरे हाथ में बीयर की बोतल रखकर उसे पी भी रहा है.

वह शख्स यह सारी लापरवाही हवा में उड़ने के दौरान कर रहा होता है. इतना ही नहीं वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि उसका बेटा उस विमान को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है. वह छोटा बच्चा जहाज पर कंट्रोल नहीं रख पाता है और वह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है. 

जांच में जुटे अधिकारी

अधिकारी इस दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुट गए हैं. वे दोनों जुड़वां इंजन वाले बीचक्राफ्ट बैरन 58 पर सवार होकर उड़ान भर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने रोंडोनिया में स्थित एक मैदान से उड़ान भरी थी. इस पिता और पुत्र की मृत्यु के बाद एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दरअसल मृतक की पत्नी ने अपने पति और बेटे के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद सुसाइड कर ली.

ये भी पढ़ें:  South Korea: यहां जनसंख्या बढ़ाने के लिए अजीबोगरीब स्कीम लाई सरकार, कहा- जिसे मन है, उसे डेट करो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget