एक्सप्लोरर

चेहरे पे जख्म और सीने पर गोलियों के निशान! अस्पताल से प्रदर्शन करने पहुंचा नेपाल का लड़का- वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर आपको सय्यद हामिद का वो शेर याद आ जाएगा..."एक दो जख्म नहीं पूरा बदन है छलनी, दर्द बेचारा परेशान है कहां से उठे"

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद GEN-Z जनरेशन कानून की दीवारों को तोड़कर नेपाल की संसद में प्रदर्शन करने पहुंच गए. प्रदर्शन के कई सारे वीडियो इंटरनेट पर आए जिसमें तोड़फोड़, आगजनी और लाठी चार्ज देखने को मिला. इस हिंसक प्रदर्शन में करीब 20 लोगों की मौत हुई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए. लेकिन प्रदर्शनकारियों को हौसले इतने मजबूत थे कि सरकार को घुटनों पर आना पड़ा जिसके बाद सरकार ने सोशल मीडिया से बैन वापस लिया और देश के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा तक दे दिया. अब एक और वीडियो प्रदर्शन का तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

छलनी बदन लेकर नेपाल की सड़कों पर प्रदर्शन करता दिखा लड़का

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर आपको सय्यद हामिद का वो शेर याद आ जाएगा..."एक दो जख्म नहीं पूरा बदन है छलनी, दर्द बेचारा परेशान है कहां से उठे" तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक प्रदर्शनकारी माइक लेकर एक सार्वजनिक स्टेज पर खड़ा है और जोर जोर से बोलकर प्रदर्शनकारियों में उत्साह भर रहा है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि उसका पूरा बदन छलनी है. चेहरे पर गहरे जख्म है जिन पर मरहम पट्टी लगी है और सीना तो पूरा छलनी है जिसे टांके और मरहम लगाकर सिला गया है. बावजूद इसके ये प्रदर्शनकारी का जोश अलग लेवल का है और वो जोर जोर से चीखकर अपनी बात रख रहा है.

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक

यूजर्स रह गए हैरान, बोले सोशल मीडिया के लिए इतना कुछ

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सोशल मीडिया बैन हटवाने का इतना जुनून पहली बार देखा है. एक और यूजर ने लिखा...ये लड़ाई अभिव्यक्ति की आजादी के लिए लड़ी गई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब भारतीयों को भी टिकटॉक के लिए प्रदर्शन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Embed widget