एक्सप्लोरर

बिरयानी की प्लेट के लिए घराती-बाराती में जमकर चले लात घूंसे; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: पाकिस्तान की एक शादी में बिरयानी को लेकर घराती और बारातियों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. वायरल वीडियो में लोग एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाते दिखाई दे रहे हैं.

शादियों में खाना वक्त पर मिले तो बरकत समझो और देर हो जाए तो समझो जंग का ऐलान. इसमें भी अगर बात बारातियों की हो तो वो जानबूझकर बहाना खोजते हैं कि किसी तरह से घरातियों को नीचा दिखाया जाए. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी समारोह की पूरी दावत, दावतनामा छोड़कर दंगल बन चुकी है. हुआ यूं कि बारातियों को वक्त पर बिरयानी नहीं परोसी गई. बस फिर क्या, गुस्से में तमतमाए दूल्हे के रिश्तेदारों ने खाने की जगह घरातियों को चबाना शुरू कर दिया.

बिरयानी को लेकर पाकिस्तान में चले लात घूंसे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बैंड-बाजे के बीच अचानक लात-घूंसे बजने लगते हैं. ब्यूटी पार्लर से लौटी दुल्हन अभी स्टेज पर भी नहीं पहुंची थी कि बारातियों ने बिरयानी की देरी पर बवाल खड़ा कर दिया. “हमने टाइम पे टांगें हिलाईं, तुमने टाइम पे बिरयानी क्यों नहीं दी?” शायद इसी सवाल से शुरू हुई बहस धीरे-धीरे ऐसी गर्म हुई कि देखते ही देखते पूरी शादी का माहौल जंग का मैदान बन गया. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं.

बाल नोचने से लेकर चप्पल फेंकने तक, सबकुछ इस 'बिरयानी बैटल' में दिखता है. सबसे मजेदार मोड़ तो तब आता है जब शादी की वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैन भी भीड़ में कूद पड़ते हैं, लेकिन लड़ाई छुड़ाने नहीं, एकदम फ्रंट ऐंगल से एक्शन शॉट लेने के लिए. अब कैमरा लहराता है, एक हाथ में लाइट, दूसरे में ट्राइपॉड और मुंह से निकलती है सिर्फ एक बात "ये फुटेज तो हिट जाएगी."

बिरयानी की भूख बनी खून की प्यास

वीडियो में कुछ लोग कुर्ते पकड़कर घसीटते नजर आते हैं, कुछ जमीन पर गिरकर बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिरयानी की भूख और बदले की आग ने सबका धैर्य निगल लिया था. बिरयानी की ये भूख खून की प्यास बनती दिखाई दे रही है. आप भी वीडियो देखकर खिलखिलाकर हंस पड़ेंगे. वैसे भी पाकिस्तान में खाने के लिए जंग होना कोई खास बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पाकिस्तान में इस तरह के झगड़े तो होते ही रहते हैं. एक और यूजर ने लिखा...घराती और बारातियों का प्यार है ये तो, इसे लड़ाई कहां कहते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे कम से कम वो भाषा के लिए तो नहीं लड़ रहे.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget