एक्सप्लोरर

दोस्तों ने दिया था 'मोमोज़ चैलेंज', बाजी जीतने के लिए ताबड़तोड़ Momos खा गया शख्स, हुई मौत

मृतक विपिन के पिता विशुन मांझी ने बताया कि गुरुवार को दो युवक विपिन को अपने साथ लेकर गए थे. इसके अगले दिन यानी शुक्रवार को विपिन का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला.

मोमोज़ किसके फेवरेट नहीं होते. आजकल ज्यादातर युवाओं की फेवरेट फास्ट फूड लिस्ट में मोमोज़ हमेशा टॉप पर रहता है. दोस्तों में हमेशा मजाक मस्ती चलती रहती है. इस मस्ती में वो एक दूसरे को तरह-तरह के चैलेंजेस दे डालते हैं. कई बार इन्हीं चैलेंजेस को पूरा करने की वजह से लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है. अब बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर मोमोज़ लवर सकते में आ गए हैं. 

दरअसल गोपालगंज के सिहोरवा गांव के एक व्यक्ति की एक के बाद एक कई मोमोज़ खाने से मौत हो गई. मृतक विपिन कुमार पासवान 25 साल का था और सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर उसकी एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है. मृतक विपिन के पिता विशुन मांझी ने बताया कि गुरुवार को दो युवक विपिन को अपने साथ लेकर गए थे. इसके अगले दिन यानी शुक्रवार को विपिन का शव सड़क के किनारे पड़ा पाया गया, जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पिता ने आरोप लगाया है कि विपिन के दोस्तों ने उसकी हत्या की है.

दोस्तों ने दिया था मोमोज़ चैलेंज

यह भी बताया जा रहा है कि विपिन के दोस्तों ने उसे मोमोज़ चैलेंज दिया था और जीत-हार की बाजी लगाई थी, जिसे विपिन ने एक्सेप्ट कर लिया था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि विपिन ने चैलेंज जीतने के लिए 150 मोमोज़ खा लिए थे. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद विपिन का शव उसके परिवार को सौंप दिया. विपिन की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है. इस घटना से पूरे इलाके में भी हड़कंप मच गया है.

मोमोज़ को चबाकर खाना जरूरी

डॉक्टर ने कहा कि मोमोज़ को पूरी तरह चबाकर खाना जरूरी है, क्योंकि इसको चबाकर ना खाने से अचानक मौत का खतरा पैदा हो सकता है. मोमोज़ मैदे से बना होता है, जिसे चबाकर ना खाने से यह गले में फंस सकता है और मौत का कारण बन सकता है. मोमोज़ को ज्यादा मात्रा में खाने से भी बचें. क्योंकि मैदा नुकसान करता है.

ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर के सामने खड़े होकर सेल्फी लेने लगा शख्स, टेक ऑफ करने में हुई दिक्कत, सिखाया गया सबक- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget