एक्सप्लोरर

गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो

गूगल मैप पर आंख मूंद कर भरोसा करना पड़ा भारी! स्कूटी लेकर ऐसी जगह पहुंचा शख्स कि आगे का रास्ता देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे, आखिर कैसे निकलेगा यहां से?

गूगल मैप पर रास्ता देखकर चलना आजकल आम बात है, लेकिन कई बार मंजिल तक पहुंचाने वाला यही ऐप ऐसे रास्ते पर ले जाता है, जहां पहुंचकर इंसान सोचने लगता है कि आखिर यहां आया ही क्यों.  सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही नजारा चर्चा का विषय बन हुआ है, जिसमें एक शख्स स्कूटी लेकर बेहद संकरी गलियों में पहुंच गया.

गूगल मैप से कहां पंहुचा व्यक्ति?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में व्यक्ति अपनी स्कूटी लेकर बेहद संकरी गली में जाता दिखाई दे रहा है. वह गूगल मैप के बताए रास्ते को फॉलो कर रहा था, लेकिन आगे का रास्ता देखकर किसी की भी चिंता बढ़ सकती है. नजारा कुछ ऐसा था की गली इतनी संकरी कि आसपास घर बने हुए और लोगों के आने-जाने के लिए भी ठीक से जगह नहीं . ऐसी जगह पर स्कूटी निकालना भी किसी छोटे-मोटे स्टंट से कम नहीं. 

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता बना मुसीबत

गूगल मैप लोगों को रास्ता बताने में काफी मददगार है, लेकिन हर बार स्क्रीन पर दिखने वाला रास्ता जमीन पर उतना आसान हो, यह जरूरी नहीं. गूगल मैप के दोपहिया वाहन वाले निर्देशों में भी कुछ जगहों पर संकरी सड़कों से शॉर्टकट मिलते ऐसे में अनजान इलाके में जाने से पहले रास्ते को देख लेना और आसपास की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है. कई बार कुछ मिनट बचाने के चक्कर में ऐसा रास्ता मिल जाता है, जहां गाड़ी मोड़ना तक मुश्किल हो जाता है. खासकर घनी आबादी वाली बस्तियों में रास्ते की चौड़ाई, पैदल चलने वालों और आसपास के घरों का ध्यान रखना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें : एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल

यूजर्स बोले- मैप ने रास्ता तो बता दिया, लेकिन आगे का क्या?

ऐसे वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से मजेदार प्रतिक्रियाएं आने की पूरी गुंजाइश रहती है. कोई कह रहा है, “गूगल ने रास्ता तो बता दिया, लेकिन सामने की गली दिख भी रही थी या नहीं?” वहीं दूसरा लिख रहा है, “मैप पर शॉर्टकट था, असल जिंदगी में एडवेंचर बन गया!” एक और मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए यूजर ने लिखा है, “अब वापस आने का रास्ता भी गूगल से ही पूछना पड़ेगा.” वहीं एक और यूजर ने लिखा   आखिर मंजिल तक पहुंचना था भैया, किसी भूलभुलैया में फंसना थोड़ी है.

वीडियो का मजेदार पहलू यही है कि तकनीक रास्ता दिखा सकती है, लेकिन स्कूटी कहां ले जानी है, इसका अंतिम फैसला ड्राइवर को ही अपनी समझ से करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : बच्चे के रोने पर हनुमान चालीसा चलाती है यह चीनी महिला, बताए इसके फायदे

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget