एक्सप्लोरर

पहली बार शीशे में खुद को देखा...तो डर के मारे पंचर हो गई भालू की हालत, ये VIDEO देखकर आ जाएगी हंसी

इंसान द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ज्यादातर चीजें जानवरों के पास नहीं होती. इसी वजह से जब वो कभी ऐसी चीजों को देखते हैं, जिनको उन्होंने कभी नहीं देखा होता तो उनका रिएक्शन ही अलग आता है. 

जब आपने पहली बार खुद को शीशे में निहारा था, तो आपका रिएक्शन कैसा था? क्या आपको अपना वो पहला 'मिरर रिएक्शन' याद है? पहली बार शीशा देखकर हो न हो एक बार तो आप जरूर चौंके होंगे और दिमाग में यह सवाल भी आया होगा कि "भई ये हमारे सामने कौन है". आप और हम तो रोजाना अपना चेहरा न जाने कितनी बार शीशे में निहारते हैं. लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं होता. इंसानों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ज्यादातर चीजें उनके पास नहीं होती. इसी वजह से जब वो कभी ऐसी चीजों को देखते हैं, जिनको उन्होंने कभी नहीं देखा होता तो उनका रिएक्शन ही अलग आता है. 

क्या आपने कभी सोचा है कि जब जानवर खुद को शीशे में देखते हैं तो उन्हें कैसा लगता है? या वो कैसे रिएक्ट करते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं, जिसमें एक भालू ने पहली बार शीशे को देखकर एक अजीबोगरीब रिएक्शन दिया है. जंगलों में रहने वाले जानवरों ने शायद ही अपनी जिंदगी में कभी शीशा देखा होता है. एक शख्स ने भालू का रिएक्शन देखने के लिए उसके सामने एक शीशा लाकर रख दिया. इस शीशे को देखकर भालू ने जो रिएक्शन दिया है, उसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.

मिरर पर अचानक पड़ी भालू की नजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक भालू टहल रहा है. टहलते-टहलते उसकी नजर अचानक एक शीशे पर पड़ती है. शीशे में अपनी झलक देखकर भालू सकपका जाता है और उछलकर डर के मारे उसके पीछे यह देखने के लिए जाता है कि आखिर शीशे के पीछे है कौन. जब उसे पीछे कोई भी दिखाई नहीं देता है तो वह वापस शीशे के सामने आता है और दोबारा खुद को देखकर डर जाता है. अपनी झलक देखकर खौफजदा हुआ भालू खुद पर ही हमला करने लग जाता है. वो बार-बार शीशे के आगे पीछे जाता है, लेकिन उसे कोई भी दिखाई नहीं देता. जब इतने से भी उसका डर खत्म नहीं होता तो वो शीशे को ही हिलाने लग जाता है और तोड़कर नीचे गिरा देता है. 

क्या रहा यूजर्स का रिएक्शन?

भालू का मिरर रिएक्शन देखकर यूजर्स भी फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'भालू अपने आप को ही फेस नहीं कर सकता.' जबकि एक दूसरे यूजर ने कहा, 'यही वजह है कि हमें जंगल में ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए.' एक अन्य यूजर ने यह भी कहा, 'लगता है भालू खुद से बहुत नफरत करता है'. 

ये भी पढ़ें: Viral Video: 'कोई तो मेरा भी सचिन होगा...' कोहली की वायरल पाकिस्तानी फैन ने लगाई ये गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Viral Video: एक पल में बदला मंजर! गोवा में बीच पर बैठे टूरिस्ट को बहाकर ले गई तेज लहर, वीडियो वायरल
एक पल में बदला मंजर! गोवा में बीच पर बैठे टूरिस्ट को बहाकर ले गई तेज लहर, वीडियो वायरल
Workers Viral Video : इन मजदूरों के आगे मशीन भी फेल, नहीं देखा होगा ऐसा टीम वर्क; देखें वायरल वीडियो
इन मजदूरों के आगे मशीन भी फेल, नहीं देखा होगा ऐसा टीम वर्क; देखें वायरल वीडियो
Viral Video : सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो
सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो
Viral Video : दारू पीकर 11000 वोल्ट की लाइन पर सोने चला गया बेवड़ा, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
दारू पीकर 11000 वोल्ट की लाइन पर सोने चला गया बेवड़ा, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

वीडियोज

Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
Ketan Murder Case: CM फडणवीस ने मृतक के पिता से की मुलाकात, 'अच्छे परिवारों के बच्चे...'
केतन अग्रवाल मर्डर केस: CM फडणवीस ने मृतक के पिता से की मुलाकात, 'अच्छे परिवारों के बच्चे...'
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Viral Video : सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो
सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो
Embed widget