एक्सप्लोरर

यमराज का भैंसा चरने गया है! तेज रफ्तार ट्रेन से टकराया बकरी का बच्चा, उठा संभला और चल दिया- वीडियो वायरल

अगले ही पल ट्रेन से टकराकर वह हवा में उछला और पटरी से दूर जा गिरा. सबको लगा कि अब उसका बचना नामुमकिन है, लेकिन नजारा इसके ठीक उलट था. बकरी का बच्चा उठ खड़ा हुआ, खुद को झाड़ा और निकल लिया.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और दंग भी. कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोय और इस वीडियो में वही सच साबित हो गया. जहां एक ओर तेज रफ्तार ट्रेन मौत का फरमान लेकर दौड़ती आई, वहीं दूसरी ओर पटरी पर भागकर पहुंच गया एक काला बकरी का बच्चा. अगले ही पल ट्रेन से टकराकर वह हवा में उछला और पटरी से दूर जा गिरा. सबको लगा कि अब उसका बचना नामुमकिन है, लेकिन नजारा इसके ठीक उलट था. बकरी का बच्चा उठ खड़ा हुआ, खुद को झाड़ा और फिर ऐसे निकल लिया मानो कुछ हुआ ही ना हो. वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.

तेज रफ्तार ट्रेन से टकराया बकरी का बच्चा!

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक काला बकरी का बच्चा खेलते-खेलते भागते हुए सीधे रेलवे ट्रैक पर आ जाता है. तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेन धमकते हुए आती है. लोग देखते ही रह जाते हैं और इससे पहले कि कोई उसे बचा पाए, ट्रेन सीधे बकरी के बच्चे से टकरा जाती है. ट्रेन से टकराते ही बकरी का बच्चा उछलकर पटरी से दूर जा गिरता है. माहौल एक पल के लिए सन्नाटे में बदल जाता है. ऐसा लगता है कि अब उसकी जान नहीं बचेगी. लेकिन तभी चमत्कार हो जाता है.

संभला, धूल झाड़ी और निकल लिया

बकरी का बच्चा धीरे-धीरे उठता है, चारों पैर सम्हालता है और फिर बिना किसी डर के अपने शरीर पर लगी धूल झाड़ देता है. इसके बाद वो बेफिक्री से वहां से चलता बनता है. वीडियो में मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर दंग रह जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को Sonu Verma नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस बच्चे को टक्कर लगी है और अंदर की चोट है, अभी खून गर्म है इसलिए पता नहीं लगा है. एक और यूजर ने लिखा..भाई यमराज का भैंसा चरने गया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या किस्मत लेकर पैदा हुआ है, लगता है कसाई के हाथों ही कटेगा.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget