एक्सप्लोरर

Watch: नासा के ISS में खुले सैलून में अंतरिक्ष यात्री ने कटवाए बाल, यूजर्स हुए हैरान

Haircut in ISS: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़े कई वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है. ISS का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंतरिक्ष यात्री को बाल कटवाते देखा जा रहा है.

Haircut in ISS: आज के तेजी से बदलते इस आधुनिक युग में हम कई चीजों को बदलते देख रहे हैं. इंसान जहां चांद तक पहुंच गया है, वहीं अंतरिक्ष स्टेशनों पर हो रहे लगातार प्रयोग मानव विकास को आगे ले जाने में अहम रोल निभा रहे हैं. वहीं स्पेस स्टेशन को लेकर धरती पर लोगों के बीच जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है.

सोशल मीडिया की सहायता से समय-समय पर नासा अपने स्पेस स्टेशन पर होने वाले प्रयोगों की जानकारी देता रहता है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें स्पेस स्टेशन में एक अंतरिक्ष यात्री को उसके सहयोगी के बाल काटते देखा गया है. जिसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं.

दरअसल इस वीडियो को अंतरिक्ष यात्री मथायस मौरर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर चालक दल के साथी से बाल कटवाते हुए दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में मौरर को घुटने के बल बैठे और अंतरिक्ष यान को पकड़े हुए देखा जा सकता है. उनके सहयोगी एक खास ट्रिमर के इस्तेमाल से उनके बाल काटते हैं.

मौरर ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए अपने सहयोगी राजा चारी को एक नाई और कई प्रतिभाओं से संपन्न बताया है. इसके साथ ही उन्होंने राजा चारी को स्पेस स्टाइलिस्ट बताते हुए उनकी सर्विस के लिए फाइव स्टार भी दिए हैं.

फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद यूजर्स काफी हैरान दिख रहे हैं. वहीं इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. कई यूजर्स इस पर लगातार अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले आईएसएस पर एक 'फ्लोटिंग पिज्जा पार्टी' और अंतरिक्ष यात्रियों के वर्कआउट वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget