एक्सप्लोरर

Viral Video: शराब का ट्रक पलटा तो बच्चे भी लूटने लगे बोतलें, Social Media यूजर्स बोले- 'शर्मनाक'

Trending Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान और गुस्सा है. शराब से लदा एक ट्रक पलट जाता है और देखते ही देखते शराब को लूटने के लिए होड़ लग जाती है.

Viral Video: वैधानिक चेतावनी- शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है. ये वाक्य आपने और हमने कई जगह पढ़ा है, लेकिन फिर भी समाज में शराब को लेकर जागरूकता अभी भी दिखाई नहीं देती है. हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि बच्चे भी शराब का सेवन करने में लगे हुए हैं. इन्हें रोकना वाला भी कोई नहीं है. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

शराब लूटने में जुटे नाबालिग

अक्सर आपने ये देखा या सुना होगा कि सड़क पर कभी कोई माल से लदी गाड़ी पलट जाए तो आसपास के लोग या राहगीर सामान लूटने लगते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शराब से लदा एक ट्रक सड़क पर पलट चुका है और लोग शराब की बोतलों को लूटने में जुट चुके हैं. हैरानी की बात तो ये है कि इन लोगों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Kulaste Deepak (@deepakkulasted)

वायरल वीडियो में सबसे शर्मनाक बात तो ये है कि वहां मौजूद सभी लोग बस शराब लूटने में जुट जाते हैं और कोई भी ड्राइवर को देखने तक नहीं जाता. सभी लोग बस शराब की बोतलों को लूटने में लग जाते हैं. बड़े और बुजुर्गों को देख बच्चे भी इसमें शामिल हो जाते हैं. एक बच्चा तो 5-6 बोतलें ले जाता दिखाई देता है. 

वीडियो को बताया शर्मनाक

इस वीडियो को Deepakkulasted नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को अभी तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जबकि एक लाख से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा कि ये लोग कितने गिरे हुए इंसान हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि गाड़ी वाले की मदद करने की बजाय ये लोग शराब की बोतलें लेकर भाग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: स्पाइडरमैन की तरह इमारत से नीचे उतरता दिखाई दिया शख्स, यूजर्स की थम गई सांसें

ये भी पढ़ें- Trending: अमूल ने अपने स्टाइल में दी अंतर्राष्ट्रीय बुकर अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय लेखिका को बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget